
सैनिकों की लाशों से अंग निकालकर बेच रहा रूस? यूक्रेन के सैनिक की पत्नी ने लगाए संगीन आरोप
AajTak
यूक्रेन के एक सैनिक की पत्नी लारिसा ने ये दावे तुर्किए में हुई एक बैठक के दौरान किए. इस बैठक में तुर्किए में यूक्रेन के राजदूत वासिल बोदनार भी मौजूद थे. यूक्रेन टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लारिसा ने इस बैठक में दावा किया कि हमें यूकेन के सैनिकों के जो शव मिले हैं, जिन्हें न सिर्फ मारने से पहले बुरी तरह टॉर्चर किया गया था, बल्कि उनके कई ऑर्गन गायब भी थे.
रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है. हालात ऐसे हैं कि ना तो रूस पीछे हटने को तैयार है और ना ही यूक्रेन घुटने टेकने को रजामंद है. इस बीच यूक्रेन के एक युद्धबंदी सैनिक की पत्नी ने पुतिन की सेना पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.
लारिसा सालेवा नाम की यूक्रेन के एक युद्धबंदी सैनिक की पत्नी ने रूस पर मृत सैनिकों के अंग चुराकर उन्हें बेचने का आरोप लगाया है. फ्रीडम टू डिफेंडर्स ऑफ मारियूपोल ग्रुप की प्रमुख लारिसा का दावा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना ने जिन यूक्रेनी सैनिकों की डेड बॉडी लौटाई हैं, उनके कई ऑर्गन गायब हैं. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक रूस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इस षडयंत्र बताया है.
लारिसा ने ये दावे तुर्किए में हुई एक बैठक के दौरान किए. इस बैठक में तुर्किए में यूक्रेन के राजदूत वासिल बोदनार भी मौजूद थे. यूक्रेन टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लारिसा ने इस बैठक में दावा किया कि हमें यूकेन के सैनिकों के जो शव मिले हैं, जिन्हें न सिर्फ मारने से पहले बुरी तरह टॉर्चर किया गया था, बल्कि उनके कई ऑर्गन गायब भी थे.
बता दें कि रूस की कस्टडी में यूक्रेन के 10 हजार से अधिक सैनिक हैं. सालेवा का मानना है कि रूस ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन के एक ब्लैक मार्केट से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि रूस में ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन का ब्लैक मार्केट काम कर रहा है और दुर्भाग्य से ये यूक्रेनी युद्धबंदियों के साथ हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस अपराध को रोकने के लिए पूरी दुनिया को साथ आने की जरूरत है.
इसी दौरान एक यूक्रेनी सैनिक की मां ने वापस आए सैनिकों की बिगड़ती हालत के बारे में भी बताते हुए कहा कि हमारे जो सैनिक लौटकर आए हैं, वो बेहद दुबले-पतले हो गए हैं, उन्हें तत्काल मेडिकल की जरूरत है.
रूस ने क्या कहा?

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







