
कमला हैरिस देंगी ट्रंप को कड़ी चुनौती, नए सर्वे ने दिया बड़ा संकेत, देखें US टॉप-10
AajTak
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति जो बाइडेन की जगह उम्मीदवारी के ऐलान के बाद कमला हैरिस का समर्थन बढ़ने लगा है. ताजा सर्वे में रजिस्टर्ड वोटर्स के बीच डोनाल्ड ट्रंप के मुक़ाबले कमला हैरिस को 2 प्रतिशत की बढ़त मिली, जहां कमला को 44% वोटर्स का समर्थन मिला तो ट्रंप को 42% वोटर्स ने पसंद किया. देखें US टॉप-10.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











