
पाकिस्तान की हार पर खूब वायरल हुआ था ये मीम, अब म्यूजियम में भी मिली जगह
AajTak
विश्व कप मैच के दौरान पाकिस्तान टीम की हार पर सरीम स्टेडियम में निराशा में जिस तरह खड़े थे उस मुद्रा ने उन्हें पूरी दुनिया में प्रसिद्धि दिला दी थी. अब हांगकांग के मीम्स संग्रहालय में उस तस्वीर को जगह मिलने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए दी है.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में आपको टीम की हार पर एक निराश पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक (फैन) तो याद ही होगा जो अब हर निराशा वाली चीजों में मीम्स के तौर पर सोशल मीडिया पर नजर आता है. उस निराश पाकिस्तानी प्रशंसक सरीम अख्तर की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि उन्हें अब हांगकांग के चर्चित मीम्स संग्रहालय में जगह मिल गई है. विश्व कप मैच के दौरान पाकिस्तान टीम की हार पर सरीम स्टेडियम में निराशा में जिस तरह खड़े थे उस मुद्रा ने उन्हें पूरी दुनिया में प्रसिद्धि दिला दी थी. अब हांगकांग के मीम्स संग्रहालय में उस तस्वीर को जगह मिलने की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी है. ट्विटर पर एक पोस्ट में, सरीम अख्तर ने हांगकांग मीम्स संग्रहालय की एक YouTube क्लिप साझा की और कहा कि दर्शक वीडियो में उनके 'निराश' मुद्रा की एक झलक देख पाएंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










