
पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, बाल-बाल बचीं
AajTak
बंदूकधारियों ने 26 वर्षीय ट्रांसजेंडर मलिक पर उस समय गोलियां चलाईं, जब वह पाकिस्तान के लाहौर में एक फार्मेसी से घर लौट रही थी. लोकल मीडिया ने ये जानकारी दी है. मलिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए कुछ समय से धमकी भरे फोन आ रहे थे. उन्होंने अपनी "सक्रियता" को हमले के पीछे का कारण बताया. द इंडिपेंडेंट ने ये जानकारी दी है.
पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मार्विया मलिक शुक्रवार को अपने आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारे जाने के बाद बाल-बाल बच गईं. बंदूकधारियों ने 26 वर्षीय मलिक पर उस समय गोलियां चलाईं, जब वह पाकिस्तान के लाहौर में एक फार्मेसी से घर लौट रही थी. लोकल मीडिया ने ये जानकारी दी है.
मलिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवाज उठाने के लिए कुछ समय से धमकी भरे फोन आ रहे थे. उन्होंने अपनी "सक्रियता" को हमले के पीछे का कारण बताया. द इंडिपेंडेंट ने ये जानकारी दी है.
मलिक ने कहा कि उसने अपने जीवन के डर से लाहौर छोड़ दिया और इस्लामाबाद और मुल्तान में स्थानांतरित हो गई. पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट, द डॉन ने बताया कि वह कुछ दिन पहले एक सर्जरी के लिए लाहौर लौटी थी. मलिक ने अपने परिवार द्वारा "अस्वीकार" किए जाने के बाद 2018 में न्यूज़ एंकर बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान फैशन डिजाइन काउंसिल द्वारा सालाना आयोजित होने वाले एक प्रमुख फैशन शो में पहली ट्रांसजेंडर मॉडल बनने के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने पाकिस्तान के कोहेनूर टीवी पर अपनी शुरुआत की. जब उन्होंने 21 साल की उम्र में देश की पहली ट्रांसजेंडर टेलीविजन होस्ट बनने के बाद 2018 में सुर्खियां बटोरीं, तो उन्हें लोगों से "जबरदस्त" पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिली.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









