
पाकिस्तान की कुर्सी पर बैठने वाले नेता को याद रखनी चाहिए वाजपेयी की यह कविता
AajTak
Pakistan: पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद शहबाज शरीफ नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. देश की सत्ता की कमान लेते ही शहबाज शरीफ ने जम्मू कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया है.
पाकिस्तान में नए निजाम का आगाज हो गया है और शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. लंबे सियासी बवाल के बाद सत्ता पाने वाले शहबाज शरीफ को जहां पाकिस्तान की गरीबी कम करने का रास्ता निकालना चाहिए, मगर वो भी पाकिस्तान के पुराने सियासी राग ही अलापने लगे. प्रधानमंत्री मोदी की बधाई पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने भी कश्मीर की बात कर दी. शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को लेकर जो विवाद बचे हैं उनका शांतिपूर्ण समाधान निकलना चाहिए. यानी शहबाज शरीफ ने स्पष्ट शब्दों में कहने का प्रयास किया कि जम्मू-कश्मीर विवाद को छोड़ा नहीं जा सकता.
पाकिस्तान में हालात चाहे जितने भी खराब हो जाएं, भुखमरी पैदा हो जाए, आतंकवाद में अपनी ही कौम तबाह हो जाए लेकिन वहां की सत्ता जिसके हाथों में भी जाती है उसकी सुई कश्मीर पर आकर ही टिक जाती है. इससे पहले चाहे इमरान खान हों या नवाज शरीफ, सभी पीएम जम्मू कश्मीर पर एक जैसे ही बयान देते रहे हैं. पाकिस्तान में सरकार किसी की भी बने लेकिन वहां सत्ता में बैठे लोगों को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता जरूर याद रखनी चाहिए.
'एक नहीं दो नहीं करो बीसों समझौते,पर स्वतंत्र भारत का मस्तक नहीं झुकेगा, अगणित बलिदानों से अर्जित यह स्वतंत्रता, अश्रु स्वेद शोणित से सिंचित यह स्वतंत्रता त्याग तेज तपबल से रक्षित यह स्वतंत्रता,दुखी मनुजता के हित अर्पित यह स्वतंत्रता, इसे मिटाने की साजिश करने वालों से कह दो, चिंगारी का खेल बुरा होता है, औरों के घर आग लगाने का जो सपना, वो अपने ही घर में सदा खरा होता है'
अपनी इस कविता के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरे पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन न करने, स्वतंत्रता से समझौता न करने की सलाह दी थी. इस कविता के जरिए उन्होंने पाकिस्तान की नापाक हरकतों और उसे समर्थन देने वाले देशों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी.
अटल बिहारी वाजपेयी कश्मीर को लेकर हमेशा इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत के रास्ते पर चलने के पक्षधर रहे. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में ही पाकिस्तान के साथ कई पहल की गईं जिनमें दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने के लिए दिल्ली-लाहौर के बीच बस सेवा शुरू करना, दोनों देशों के बीच क्रिकेट ऋृंखला का आयोजन जैसी चीजें शामिल थीं. हालांकि, पाकिस्तान रह-रहकर आतंकवाद पर अपनी असलियत दिखाता रहा.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








