
पाकिस्तान की करारी हार पर CM नीतीश कुमार का रिएक्शन, ईशान किशन के लिए भी कही बड़ी बात
ABP News
T20 World Cup: नीतीश कुमार ने कहा कि ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है. इस जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां लीग मैच भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया. भारत ने पाकिस्तान को धो दिया. शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई मिल रही है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने ईशान किशन के लिए भी बड़ी बात कही है. सोमवार (16 फरवरी, 2026) की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया.
पोस्ट में लिखा गया है, "टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए बिहार के श्री ईशान किशन जी ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. श्री ईशान किशन जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना है. इस जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है. भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं."
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए बिहार के श्री ईशान किशन जी ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में…

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












