
पाकिस्तान और तालिबान में ही हुई भिड़ंत, पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी
AajTak
गहरे दोस्त समझे जाने वाले पाकिस्तान और तालिबान के सैनिक सीमा विवाद को लेकर भिड़ गए हैं. पाकिस्तान दोनों देशों की सीमा के बीच घेराबंगदी कर रहा था जिसे तालिबान ने रोक दिया है. पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की भी खबरें हैं.
पाकिस्तान शुरुआत से ही अफगानिस्तान में तालिबान का समर्थन करता आया है लेकिन अब वही उसे आंख दिखाने लगा है. तालिबानी सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को दोनों देशों के बीच सीमा पर सुरक्षा बाड़ा बनाने से रोक दिया है. अफगान अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है. गौर करने वाली बात ये है कि दोनों देशों के बीच सीमा पर ये विवाद तब सामने आया है जब दुनियाभर के इस्लामिक देश अफगानिस्तान की मानवीय आपदा पर चर्चा के लिए इस्लामाबाद में एकत्र हुए थे. A clash between Taliban and Pakistani troops. Taliban’s provincial chief of intelligence encroached and seized a border checkpoint from Pakistani soldiers. Pakistan will pay more prices. pic.twitter.com/xNGJFv7js3

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











