
पांच-पांच लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, आईईडी ब्लास्ट जैसी वारदातों को दिया था अंजाम
AajTak
गरियाबंद जिले में दो कुख्यात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है. दोनों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम था और वो कई बड़ी नक्सली हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं. नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने की बात कही है. दोनों कई वारदातों को अंजााम दे चुके थे.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता सामने आई है. जिले में दो कुख्यात नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है. दोनों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सरेंडर करने वाले नक्सलियों की पहचान संतोष उर्फ ललपावन और मंजू उर्फ नंदे के रूप में हुई है. दोनों प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन में सक्रिय थे. दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
5-5 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सली कई बड़ी नक्सली हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं. इनमें सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, आईईडी ब्लास्ट और पुलिसकर्मियों की हत्या जैसे गंभीर मामले शामिल हैं. संतोष उर्फ ललपावन साल 2005 में बीजापुर जिले के आवापल्ली लोकल ऑर्गनाइजेशन स्क्वॉड में शामिल हुआ था, जबकि मंजू उर्फ नंदे साल 2002 से सुकमा जिले में 'बाल संघम' सदस्य के रूप में सक्रिय थी.
अधिकारियों के मुताबिक, संतोष साल 2018 में हुए आईईडी ब्लास्ट में शामिल था, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. इसके अलावा, वह इस साल जनवरी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भी मौजूद था, जिसमें केंद्रीय समिति के सदस्य सीसीएम चालापति समेत कुल 16 नक्सली मारे गए थे.
नक्सलियों ने कहा- पुनर्वास नीति की वजह से सरेंडर

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










