
12 हजार तक का टिकट, 60 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में 70 हजार दर्शक... मेसी के कोलकाता इवेंट में क्यों बेकाबू हुए फैन्स?
AajTak
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली. महंगे टिकट लेकर पहुंचे हजारों फैन्स मेसी की झलक न मिलने से नाराज हो गए और स्टेडियम में हंगामा किया. घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगते हुए जांच के आदेश दिए हैं.
फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के 'GOAT इंडिया टूर' का कोलकाता चरण विवादों में घिर गया. सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित इस इवेंट के दौरान अव्यवस्था और कुप्रबंधन से नाराज फैन्स ने जमकर हंगामा किया. हालात इतना बिगड़ गया कि कुछ दर्शकों ने स्टेडियम की कुर्सियां तोड़ दीं और मैदान में बॉटल तक फेंकने लगे. वे मेसी की एक झलक देखने के लिए 4000-12000 रुपये तक का टिकट लेकर पहुंचे थे. इस इवेंट के ऑर्गेनाइजर को बीते दिन ही हिरासत में लिया गया था और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गय.
जानकारी के मुताबिक, हजारों प्रशंसकों ने लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के लिए 4,000 से लेकर 12,000 रुपये तक के टिकट खरीदे थे. जबकि प्रीमियम वीआईपी पैकेज, जिसमें मीट एंड ग्रीट और साइन की गई मर्चेंडाइज शामिल थी 50,000 रुपये तक के थे. सॉल्ट लेक स्टेडियम की आधिकारिक क्षमता करीब 68,000 दर्शकों की है, लेकिन आयोजकों के अनुसार रविवार को लगभग 70,000 लोग स्टेडियम पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कल दिखेगा फुटबॉलर मेसी का मैजिक, थ्री लेयर सिक्योरिटी, PM मोदी से करेंगे मुलाकात
आखिर क्यों नाराज हुए फैन्स?
फैन्स की नाराजगी की बड़ी वजह यह रही कि मेसी जब मैदान में आए तो वह अधिकारियों और मशहूर हस्तियों के बड़े समूह से घिरे रहे. वे सिर्फ मैदान का चक्कर लगाते नजर आए और करीब 20 मिनट बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें वहां से ले जाया गया. कई दर्शकों को उम्मीद थी कि वे मेसी को नजदीक से देख पाएंगे या उनसे संवाद होगा, लेकिन ऐसा न होने से गुस्सा भड़क उठा.
इवेंट के मुख्य आयोजक को हिरासत में लिया गया

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









