
बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक और युवा नेता... जानिए कौन हैं BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन
AajTak
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. बीजेपी का ये चौंकाने वाला कदम है, क्योंकि जेपी नड्डा की जगह पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा. इसको लेकर लंबे समय से माथापच्ची चल रही थी.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. बीजेपी का ये चौंकाने वाला कदम है, क्योंकि जेपी नड्डा की जगह पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा. इसको लेकर लंबे समय से माथापच्ची चल रही थी. इसके लिए कई नेताओं का नाम कयासों में चल रहा था. लेकिन नितिन नबीन के नाम की कोई चर्चा नहीं थी. लेकिन बीजेपी ने एक बार फिर अपने फैसले से सभी को चौंकाया है. ऐसे में आइए जानते हैं की आखिर नितिन नबीन कौन हैं.
यह भी पढ़ें: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बिहार सरकार में हैं मंत्री
बिहार सरकार में मंत्री हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं. वह बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री भी हैं. नितिन नबीन दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं. वह बांकीपुर से 5 बार के विधायक हैं. नितिन नबीन महज 45 साल के हैं. वह बीजेपी की यह जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं. अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, तब उनकी उम्र 50 साल थी. ऐसे में उन्हें ये जिम्मेदारी देकर बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेला है.
नितिन नबीन ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगभग 84,000 वोटों से जीत हासिल की. उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था.
छत्तीसगढ़ चुनाव के प्रभारी थे नितिन नबीन

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









