
हरियाणा में भीषण हादसा… एजुकेशनल टूर पर जा रही स्कूल बस को मारी टक्कर, 11वीं की छात्रा की मौत, 18 छात्राएं घायल
AajTak
हरियाणा के चरखी दादरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दादरी–बिरोहड़ रोड पर गांव भागवी के पास हरियाणा रोडवेज की बस और एक निजी स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसमें 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक छात्राएं, शिक्षक और अन्य लोग घायल हो गए.
हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने आसपास के लोगों को झकझोर कर रख दिया. दादरी से बिरोहड़ रोड पर गांव भागवी के पास हरियाणा रोडवेज की बस और प्राइवेट स्कूल की बस में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 11वीं की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक छात्राएं, शिक्षक और बसों में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसा इतना जबरदस्त था कि रोडवेज बस की टक्कर से स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसी के साथ एंबुलेंस भी पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
मृतक छात्रा दादरी शहर के स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती थी. उसकी पहचान इशिका पुत्री विजय कुमार के रूप में हुई है. स्कूल बस बच्चों को एजुकेशनल टूर पर प्रतापगढ़ लेकर जा रही थी. हादसे में 18 छात्राएं, तीन टीचर, हरियाणा रोडवेज बस के चालक-कंडक्टर, स्कूल बस का चालक और दो अन्य सवारियां घायल हुई हैं. घायलों को दादरी के सिविल अस्पताल के अलावा दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें: कौशांबी में दर्दनाक हादसा… दावत से लौट रहे नवविवाहित कपल की बाइक आम के पेड़ से टकराई, दोनों की मौके पर मौत
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार, दादरी और झज्जर पुलिस के अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति रावल सिविल अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. वहीं जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. वहीं छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









