
Video: 'मां ने कहा मर जाओ', तो मरने के इरादे से 10वीं मंजिला बिल्डिंग पर चढ़ गई नाबालिग लड़की, फिर जो हुआ...
AajTak
सूरत के अल्थान इलाके में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की मां की बात से आहत होकर आत्महत्या करने के इरादे से स्विम पैलेस बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर चढ़ गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. हाइड्रोलिक लिफ्ट, सेफ्टी नेट और सूझबूझ से घंटों की मशक्कत के बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.
सूरत के अल्थान इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 17 वर्षीय नाबालिग एक लड़की स्विम पैलेस नाम की हाईराइज बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश करने लगी. लड़की बिल्डिंग के पेंटहाउस की बाउंड्री वॉल पर खड़ी होकर लगातार चीख रही थी कि वह कूद जाएगी. नीचे खड़े सैकड़ों लोगों की सांसें अटक गईं और पूरा इलाका मानो किसी थ्रिलर फिल्म के क्लाइमेक्स में बदल गया.
यह कोई शूटिंग नहीं, बल्कि एक नाबालिग की जिंदगी बचाने की असल जद्दोजहद थी. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया.
यह भी पढ़ें: नौकरी का लालच और देह व्यापार का दलदल... गुजरात में ऐसे हो रही थी बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी
सुबह 9 बजे आया कॉल, दमकल विभाग हरकत में
सूरत के भीमराड फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर कीर्ति मोढ के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया कि एक लड़की 10वीं मंजिल से कूदने जा रही है. तुरंत भीमराड और वेसू फायर स्टेशन की टीमों को अलर्ट किया गया.
दमकल विभाग की टीम हाइड्रोलिक लिफ्ट, सेफ्टी नेट और जंपिंग कुशन के साथ मौके पर पहुंची. नीचे बिल्डिंग के पास सुरक्षा के लिए जाल बिछाया गया, ताकि किसी भी स्थिति में जान बचाई जा सके.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









