
'मेरे सवालों पर संसद में कांप रहे थे अमित शाह', रामलीला मैदान में SIR को लेकर राहुल गांधी ने बोला हमला
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में असली लड़ाई सत्य और असत्य के बीच चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और BJP सत्य को नहीं, बल्कि सत्ता और ताकत को सबसे ऊपर मानती हैं. उन्होंने अमित शाह पर भी वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हमला बोला.
कांग्रेस ने रविवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नाम से एक बड़ी रैली का आयोजन किया. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सांसद मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे.
लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में RSS प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान को लेकर तीखा हमला बोला और कहा कि आज देश में असली संघर्ष सत्य और असत्य के बीच चल रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि उनका भाषण पहले से तय था, लेकिन रास्ते में उन्हें जानकारी मिली कि अंडमान-निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया है. उन्होंने कहा, “उनका बयान सुनने के बाद मैंने अपना पूरा भाषण बदल दिया.”
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की संस्कृति और सभी धर्मों की बुनियाद सत्य पर टिकी है. उन्होंने “सत्यम शिवम सुंदरम” का हवाला देते हुए कहा कि सत्य सबसे बड़ा मूल्य है. लेकिन RSS की सोच इससे उलट है.
उनका आरोप था कि मोहन भागवत और RSS की विचारधारा में सत्य की कोई अहमियत नहीं है, वहां सिर्फ ताकत और सत्ता को ही सबसे ऊपर रखा जाता है.
अमित शाह पर राहुल गांधी का हमला

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









