
मुंबई के कारोबारी को 25 लाख में बेच दिए नकली जेवरात... बोला- मंदिर के पीछे खुदाई में मिले हैं
AajTak
मुंबई के मलाड इलाके में रहने वाले कारोबारी को ठगों ने 25 लाख में नकली जेवरात बेच दिए. आरोपियों ने कहा कि ये जेवरात नासिक के एक मंदिर के पीछे खुदाई में मिले हैं. इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य की तलाश जारी है.
मुंबई के एक शख्स को नकली जेवरात बेचकर 25 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने वाला गिरोह सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने नकली सोने के जेवरात बेचने के लिए पहले विश्वास जीता, फिर ठगी का शिकार बनाया.
एजेंसी के अनुसार, 51 साल के पीड़ित दिनेश मेहता मुंबई के मलाड इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने शिकायत में कहा कि आरोपी बाबूलाल भालाराम वाघेला ने उनसे राजस्थानी भाषा में दोस्ती की. विश्वास जीतने के बाद उन्हें बताया कि उन्होंने नासिक के एक मंदिर के पीछे खुदाई के दौरान लगभग 900 ग्राम सोने के जेवरात मिले हैं. वाघेला ने दिनेश से कहा कि वे या तो इन जेवरातों को बेचने में मदद करें या खुद खरीद लें.
आरोपियों ने दिनेश को कुछ जेवरात दिखाए और सोने की तरह दिखने वाले कुछ मोतियों को सैंपल के तौर पर दिया. मोतियों को देख दिनेश ने पूरी तरह से सोने का भरोसा कर लिया और आरोपियों से जेवरात खरीदने के लिए 25 लाख रुपये कैश दे दिए. हालांकि, जब दिनेश ने इन जेवरातों की किसी ज्वेलर से जांच करवाई तो पता चला कि ये नकली हैं. इसके बाद दिनेश ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.
यह भी पढ़ें: खुलासाः नकली ज्वैलरी के जरिए खपाया करोड़ों का कालाधन
पुलिस ने जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की और गुजरात व महाराष्ट्र के पालघर से पांच आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 55 वर्षीय बाबूलाल भालाराम वाघेला, 50 वर्षीय कोकुबाई बाबूलाल वाघेला, 34 वर्षीय मंगलराम मनाराम वाघारी, केसराम भागतराम वाघारी और भावरलाल बाबूलाल वाघारी के रूप में हुई है. पुलिस ने बाबूलाल वाघेला के घर से 15.45 लाख रुपये कैश बरामद किए. वाघेला के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं. इसके अलावा पुलिस एक और आरोपी की तलाश कर रही है.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









