
होटल में शरीरिक संबंध फिर शादी को लेकर लड़ाई, महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट तो बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या
AajTak
लुधियाना में एक होटल में एक विवाहित महिला की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.
पंजाब के लुधियाना में होटल में हुए महिला के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि महिला का कत्ल उसके बॉयफ्रेंड अमित निषाद ने किया था. दोनों होटल रूम में समय बिताने आए थे. रूम में ही महिला ने अमित पर शादी के लिए दबाव बनाया था. इसके बाद दोनों में लड़ाई हुई तो महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. इससे गुस्साए अमित ने महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी.
अर्धनग्न हालत में मिली थी महिला की लाश
बीती शाम यानी कि शनिवार को महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी. उसके चेहरे पर चोट के निशान थे. वहीं नाक से खून भी निकल रहा था, जो पूरे चेहरे पर लगा हुआ था. इस केस में पुलिस ने देर रात गांव मेहरबान इलाके में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इलाके में रात 12.30 बजे तक पुलिस की रेड जारी रही. पुलिस को सूचना थी कि महिला की हत्या करने वाला व्यक्ति गांव मेहरबान इलाका की तरफ गया है.
यह भी पढ़ें: बेटी बोली- बॉयफ्रेंड संग ही जाऊंगी… पिता की थाने में बिगड़ी तबीयत, प्रयागराज जाकर PAC कॉन्स्टेबल से रचा ली थी शादी
देर रात तक पुलिस सेफ सिटी कैमरों को चेक करती रही और आरोपी को दबोच लिया. डीसीपी रुपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित निषाद, निवासी न्यू अमरजीत कॉलोनी जगीरपुर के रूप में हुई है. अमित की मरने वाली महिला रेखा के साथ दोस्ती थी. वह उसके साथ इंडो-अमेरिकन होटल दाना मंडी में गया था. दोनों ने एक कमरा किराए पर लिया था. करीब 3 घंटे ठहरने के बाद अमित निषाद कमरे में से अकेला ही बाहर चला गया.
पहले शारीरिक संबंध फिर हत्या

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









