
पंकज चौधरी बने यूपी BJP के नए अध्यक्ष... स्वस्ति वाचन, शंखनाद और डमरू वादन से गूंजा पार्टी दफ्तर
AajTak
पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बन गए.
केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से 7 बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को रविवार को उत्तर प्रदेश का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया. केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ पार्टी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की. कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्ति वाचन, शंखनाद और डमरू वादन के साथ हुई, जिसके बाद पंकज चौधरी को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पार्टी का झंडा नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी को सौंपा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित यूपी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे. यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए अपने नाम की घोषणा के बाद पंकज चौधरी मंच पर पहुंचे, जहां वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी. महाराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं. प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की बीजेपी की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
इससे पहले शनिवार को पंकज चौधरी ने एकमात्र उम्मीदवार के रूप में इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसे निर्विरोध मंजूरी मिली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक उनके प्रस्तावक बने. चौधरी पर कंधों पर यूपी में भाजपा संगठन को और मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कमल खिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. चूंकि किसी और नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, इसलिए पंकज चौधरी का निर्विरोध यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुना जाना तय था.
यह भी पढ़ें: 7 बार सांसद, दो बार केंद्रीय मंत्री और बड़ा ओबीसी चेहरा... जानिए यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने जा रहे पंकज चौधरी के बारे में
बीजेपी राष्ट्रीय परिषद में यूपी के 120 सदस्य
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ राज्य से राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों का निर्वाचन भी पूरा हुआ. राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, स्मृति ईरानी, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, रमापति राम त्रिपाठी को यूपी से बीजेपी के राष्ट्रीय परिषद का सदस्य निर्वाचित किया गया है. बीजेपी में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करते हैं. पंकज चौधरी कुर्मी समुदाय के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. समर्थकों का मानना है कि संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने के लिए पार्टी ने एक अनुभवी और जमीनी नेता पर भरोसा जताया है.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









