
उत्तराखंड: दो पक्षों के बीच बहस के बाद हिंसक झड़प... 23 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या
AajTak
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में हुई झड़प में 23 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक युवक के दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया. गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन के दौरान आरोपी की दुकान में आग लगा दी.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खेतिमा में हुए झगड़े में एक 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय हाशिम के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने कहा कि दो पक्षों के बीच हुई बहस हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें तुषार शर्मा नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान से सामने आया कि हाशिम और उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर... 2 गिरफ्तार
एसएसपी ने कहा कि पुलिस को मामले की सूचना मिली, जिसके बाद आरोपी हाशिम को ईंट भट्टे के पास घेर लिया गया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया. इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आरोपी के दाहिने पैर में लगी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले. घायल आरोपी को उपचार के लिए नानकमत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है. अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. घटना के बाद अगले दिन गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी और सड़कों पर प्रदर्शन किया. इसको लेकर खेतिमा के बाजार बंद हो गए. हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









