
'मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता', अरविंद केजरीवाल का दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर पलटवार
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर सीएम रेखा गुप्ता पर पलटवार करते हुए उनके बयान को धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं का मजाक उड़ाना बताया. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा सिखाई गई दिव्य विपश्यना साधना विधि का मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता.
दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक तंज भरे बयान के जवाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए इसे धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं का मजाक उड़ाना बताया है.
दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के प्रदूषण पर बोलते हुए कहा था कि उनकी सरकार दिल्ली में रहकर ही प्रदूषण की समस्या का समाधान निकाल रही है. उन्होंने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था, “हम उनके जैसे नहीं हैं कि दिल्ली को उसके हाल पर छोड़कर हर छह महीने में विपश्यना करने भाग जाएं.”
मुख्यमंत्री के इस बयान पर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कड़ा ऐतराज जताया. केजरीवाल ने लिखा, “आपका मुझसे राजनीतिक वैर है. इसके चलते भगवान बुद्ध द्वारा सिखाई गई दिव्य विपश्यना साधना विधि का मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता.”
उन्होंने कहा कि विपश्यना करने जाना भाग जाना नहीं कहलाता और यह साधना बड़े भाग्य वालों को नसीब होती है. केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को व्यक्तिगत सलाह देते हुए लिखा, “आप भी एक बार जरूर विपश्यना कीजिए. आपको बहुत अच्छा लगेगा और असीम शांति का अनुभव होगा.”

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









