
UP समेत इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए जारी किया अलर्ट
AajTak
15 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना है. दिल्ली‑एनसीआर में अधिकतर जगहों पर सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम कोहरे की संभावना है. आइए जानते हैं, देश के अलग‑अलग हिस्सों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में सुबह के समय उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में घना कोहरा छा सकता है. दिल्ली‑एनसीआर में भी सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा रह सकता है.
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में भी घने कोहरे की संभावना है. IMD ने बताया कि शीत लहर की स्थिति 15 और 16 दिसंबर को तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग जगहों पर बनी रहने की बहुत संभावना है.
इसके अलावा 15 दिसंबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.
यहां छाया रहेगा घना कोहरा भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि 15 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में अत्यंत घना कोहरा रहने की संभावना है. सुबह के समय उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 15 एवं 16 दिसंबर को घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की बहुत संभावना है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जम्मू में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक, सुबह के समय उत्तर-पूर्वी भारत में 15 से 19 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश में 15 से 17 दिसंबर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 से 16 दिसंबर को अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की बहुत संभावना है.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









