
डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुई बुजुर्ग महिला, बैंक मैनजेर की वजह से बच गए 33 लाख रुपये
AajTak
अहमदाबाद में साइबर ठगों द्वारा 'डिजिटल अरेस्ट' कर एक बुजुर्ग महिला से 33.35 लाख रुपये ठगने की कोशिश नाकाम हो गई. बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर की सतर्कता और साइबर क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया. ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिला को डराया था.
अहमदाबाद में साइबर ठगों द्वारा 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए एक बुजुर्ग महिला से 33.35 लाख रुपये की ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है. समय रहते बैंक मैनेजर और स्टाफ की सतर्कता और साइबर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और बड़ी आर्थिक ठगी होने से बचा लिया गया.
डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी की कोशिश
यह मामला अहमदाबाद के मणिनगर क्षेत्र का है, जहां 10 दिसंबर को एक बुजुर्ग महिला बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में अपनी सभी फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाकर आरटीजीएस के माध्यम से 33.35 लाख रुपये ट्रांसफर कराने पहुंची थी. महिला घबराई हुई थी और बैंक के भीतर भी उसका व्हाट्सएप वीडियो कॉल लगातार चालू था. महिला के हावभाव और असामान्य जल्दबाजी को देखकर बैंक मैनेजर अभिषेक सिंह और स्टाफ को शक हुआ.
बैंक मैनेजर अभिषेक सिंह, अधिकारी राज परमार और प्रिस्का चौधरी ने तुरंत अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच को सूचना दी. सूचना मिलते ही साइबर क्राइम की टीम बैंक पहुंची और महिला से बातचीत शुरू की. जांच में पता चला कि महिला को साइबर ठगों ने 'डिजिटल अरेस्ट' कर रखा था.
ठग ने खुद को बताया था पुलिस अफसर
साइबर क्राइम अधिकारियों को महिला के फोन में फर्जी दस्तावेज, व्हाट्सएप चैट और कॉल मिले. महिला ने बताया कि 5 दिसंबर को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. ठग ने कहा कि महिला के आधार कार्ड से केनरा बैंक में एक फर्जी खाता खोला गया है, जिसका इस्तेमाल जेट एयरवेज के नरेश गोयल से जुड़े घोटाले में हुआ है.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









