
पहले भारत, फिर PAK... अब श्रीलंका, 146 साल के टेस्ट इतिहास में तीसरी बार बना ये रिकॉर्ड
AajTak
श्रीलंकाई टीम इस समय अपने घर में आयरलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेल रही है. दूसरा टेस्ट गॉल में खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका के टॉप-4 बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शतक जमाए हैं. इस तरह टेस्ट मैच की एक पारी में टॉप-4 बल्लेबाजों द्वारा शतक बनाने का यह रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास में तीसरी बार बना है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी फॉर्मेट हो, उसमें टॉप-5 बल्लेबाजों की भूमिका काफी अहम होती है. खासकर टेस्ट क्रिकेट में तो टॉप-5 बल्लेबाज किसी भी टीम की जान होते हैं. यदि ये बल्लेबाज ही ना चलें, तो मैच हाथ से निकलने की पूरी संभावना होती है.
मगर जब यह टॉप-5 बल्लेबाज ही अपना दम दिखाएं तो यह उस टीम के लिए बेहद खास हो जाता है. मगर ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है. मगर एक ऐसा भी रिकॉर्ड है, जो 146 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ तीन ही बार बना है और ये तीनों रिकॉर्ड एशियाई टीमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने ही बनाए हैं.
सबसे पहले टीम इंडिया ने रिकॉर्ड बनाया
ये रिकॉर्ड टेस्ट मैच की एक पारी में किसी टीम के टॉप-4 खिलाड़ियों द्वारा शतक लगाने का है. यह रिकॉर्ड सबसे पहले भारतीय टीम ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट में बनाया था. उस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए टॉप-4 प्लेयर ने शतक जमाया था.
ये चारों प्लेयर सचिन तेंदुलकर (नाबाद 122 रन), राहुल द्रविड़ (129), वसीम जाफर (नाबाद 138 रन) और दिनेश कार्तिक (129) हैं. उस मैच में कार्तिक और जाफर ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला था. जबकि द्रविड़ नंबर-3 और उसके बाद सचिन बैटिंग के लिए आए थे. वह मुकाबला भारतीय टीम ने पारी और 239 रनों से जीता था.
फिर पाकिस्तान ने ये कामयाबी हासिल की

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









