
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में TMC का दबदबा, BJP को शुभेंदु के गढ़ में मिली बढ़त, जानें अब तक के नतीजे
AajTak
पश्चिम बंगाल में ग्रामीण निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. जिला परिषद में विपक्ष का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीएमसी राज्य के सभी 22 जिलों की जिला परिषदों पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ रही है. टीएमसी ने 608 जिला परिषद सीटें जीती है, जबकि बीजेपी को सिर्फ 19 सीटें मिली हैं. कांग्रेस और सीपीआईएम 6 और 2 सीटों के साथ अभी तक दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई हैं.
पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे लगातार आ रहे हैं. मंगलवार को सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हुई और दूसरे दिन यानी बुधवार तक नतीजे आने का सिलसिला बना हुआ है. ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद में सत्तारूढ़ पार्टी का जलवा देखने को मिल रहा है. तीनों चुनाव के नतीजों में टीएमसी समर्थक उम्मीदवारों की जबरदस्त जीत हुई है. दूसरे नंबर पर बीजेपी के उम्मीदवार जीते हैं.
पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को 74 हजार पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी. इस दौरान जमकर हिंसा हुई और पोलिंग बूथों पर मारपीट, बूथ लूटने और आगजनी करने की घटनाएं सामने आईं. चुनाव आयोग ने 10 जुलाई को हिंसा प्रभावित 19 जिलों के 697 बूथों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला किया. 8 जुलाई को हिंसा से जुड़ी घटनाओं में 19 लोगों की मौत हुई थी. बंगाल में अब तक हिंसा में 39 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में ग्राम पंचायत की 63229, पंचायत समिति की 9730 और जिला परिषद 928 सीटों के नतीजे आ रहे हैं.
जिला परिषद में टीएमसी का कब्जा
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में ताजा परिणाम के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस का बोलबाला है. बीजेपी दूसरे नंबर पर है. कुल 928 जिला परिषद की सीटों में से अब तक 608 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत हुई है. 180 सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है. BJP को अब तक 19 जिला परिषद की सीट पर जीत मिली है. 8 पर आगे चल रही है. वहीं, CPM दो सीटें जीत चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस ने अब तक 6 सीट जीती है और 6 पर आगे चल रही है.
शुभेंदु के गढ़ में बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन
BJP ने इस बार शुभेंदु अधिकारी के गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम और पूर्व मिदनापुर में अन्य जगहों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है. नंदीग्राम में टीएमसी के मुकाबले BJP के कब्जे में ज्यादा ग्राम पंचायतें आई हैं. हालांकि BJP के गढ़ माने जाने वाले उत्तर बंगाल में निराशाजनक प्रदर्शन रहा. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर बंगाल की सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तर बंगाल में BJP को बड़ी सफलता मिली थी. हालांकि 2018 के बंगाल पंचायत चुनाव की तुलना में BJP ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










