
पलक्कड़ में दो हत्याएं: धारा 144 लागू, सोशल मीडिया पर सख्ती, BJP बोली- केरल गुंडों की चपेट में
AajTak
केरल के पलक्कड़ में दो दिन में दो पार्टियों के नेताओं की हत्या की घटना के बाद पलक्कड़ प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. जिले में धारा 144 लागू कर दी गई.
केरल के पलक्कड़ में दो दिन में दो पार्टियों से जुड़े नेताओं की हत्या की घटना के बाद माहौल गरमा गया है. जिले में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. दोनों घटनाओं के हमलावरों के बारे में अब कुछ पता नहीं चल सका है. 24 घंटे के अंदर दोनों घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है. पुलिस इन दोनों घटनाओं के कनेक्शन भी खंगाल रही है. भाजपा ने इस घटना को लेकर पी. विजयन सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ने जिले में पाबंदियां बढ़ा दी हैं.
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि पलक्कड़ में भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। ये राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दर्शाती है। केरल गुंडों की चपेट में है। मैं मुख्यमंत्री से राज्य में अराजकता पैदा करने वाले सभी तत्वों पर कार्रवाई का आग्रह करना चाहूंगा.
दो दिन में दो हत्याओं से माहौल गरमाया
इधर, दो दिन में दो पार्टियों के नेताओं की हत्या की घटना के बाद पलक्कड़ प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. जिले में धारा 144 लागू कर दी गई. ये आदेश 20 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा. जिला पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ये फैसला लिया गया है. यहां शुक्रवार को PFI के सहयोगी दल SDPI के स्थानीय नेता सुबैर (43) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. सुबैर बाइक से पिता के साथ जा रहे थे. उसके बाद शनिवार को आरएसएस के नेता श्रीनिवासन की पीट-पीटकर हत्या होने से सनसनी फैल गई.
पलक्कड़ में सोशल मीडिया पर सख्त पाबंदी
पलक्कड़ में दो राजनीतिक हत्याओं के बाद प्रशासन के कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए. पुलिस अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्ती से नजर रखेगी। राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने कहा कि वे सांप्रदायिक हिंसा को भड़काने वाली पोस्ट पर नजर रखेंगे। अगर उल्लंघन पाया जाता है तो कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लोगों से भड़काऊ पोस्ट नहीं डालने की अपील की है. केरल पुलिस ने ये कदम अफवाह और हिंसा को रोकने के लिए उठाया है. साइबरफोम (cyberfome), हाईटेक क्राइम इंक्वायरी सेल (hi-tech crime inquiry cell) और साइबर पुलिस (cyber police stations) थानों द्वारा 24 घंटे पेट्रोलिंग की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










