
'परीक्षा में गड़बड़ियों के कारण 'मुन्ना भाई' जैसे लोग डॉक्टर बन रहे', राज्यसभा में बोले राघव चड्ढा
AajTak
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में कहा कि बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था का संकट हमारे देश को प्रभावित कर रहा है. यह व्यवस्था कभी हमारे देश का गौरव हुआ करती थी, लेकिन आज यह एक युद्ध का मैदान बन गई है, जहां हमारे बच्चे ज्ञान या अधिकार के लिए नहीं, बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे हैं.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में भारतीय शिक्षा प्रणाली से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा में गड़बड़ियों की वजह से आज 'मुन्ना भाई' जैसे डॉक्टर बन रहे हैं और प्रतिभाशाली युवा गलत रास्तों से विदेश भाग रहे हैं. राघव चड्ढा ने स्टार्टअप्स के सामने आने वाली नौकरशाही की समस्याओं पर भी सवाल खड़ा किया.
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में कहा कि बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था का संकट हमारे देश को प्रभावित कर रहा है. यह व्यवस्था कभी हमारे देश का गौरव हुआ करती थी, लेकिन आज यह एक युद्ध का मैदान बन गई है, जहां हमारे बच्चे ज्ञान या अधिकार के लिए नहीं, बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे हैं.
राघव ने कहा कि बहुत कम उम्र से ही हमारे छात्रों को कभी न खत्म होने वाली दौड़ में धकेल दिया जाता है और कुछ नया सीखने की इच्छा एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने के दबाव से नीचे दब जाती है, क्योंकि बच्चों में सीखने की जिज्ञासा को फलने-फूलने देने की बजाय हमारी शिक्षा प्रणाली उन्हें ये सिखा रही है कि उनकी योग्यता सिर्फ उनके द्वारा प्राप्त नंबरों, ग्रेड्स या रैंकों से ही मापी जाएगी. यह भीषण प्रतिस्पर्धा न केवल हमारे बच्चों से उनका बचपन छीन रही है, बल्कि उन्हें निराशा और हताशा की ओर भी धकेल रही है.
उन्होंने कहा कि हमें अपनी शिक्षा प्रणाली में मौजूद खामियों को समझना होगा और यह भी समझना होगा कि इसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है. प्रतिस्पर्धा के दबाव की वजह से हमारे बच्चे अपने सपनों को पूरा करने के लिए जुनून और उत्साह खोते जा रहे हैं, अब यह डर, चिंता और अनिश्चितता में बदल रहा है.
'शिक्षा और रोजगार के बीच बहुत बड़ा अंतर'
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि आज शिक्षा और रोजगार के बीच बहुत बड़ा अंतर है, इसके चलते आज हम अपने देश के भविष्य यानी छात्रों को बेरोजगारी के जाल में धकेल रहे हैं और यह तब तक बना रहेगा, जब तक हम बाजार की मांग और हमारी शिक्षा प्रणाली के बीच की इस खाई को मिटा नहीं देते. उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य की तलाश में हमारे कई प्रतिभाशाली युवा अपना देश छोड़ने को मजबूर हैं. मैं पंजाब से आता हूं, जहां हजारों-लाखों प्रतिभाशाली युवा अपना राज्य छोड़कर विदेशों में छोटी-मोटी नौकरियां करने जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? वो सुकून की तलाश में ऐसा करते हैं? वो अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि मजबूरी में विदेश जा रहे हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







