
'परमाणु ब्लैकमेलिंग के लिए...', भारत की नई परमाणु पनडुब्बी पर डराने लगा चीनी मीडिया
AajTak
भारत की नौसेना में दूसरी परमाणु पनडुब्बी शामिल हो गई है. पनडुब्बी के शामिल होने से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत को रणनीतिक बढ़त मिल सकती है. वहीं, भारत की दूसरी परमाणु पनडुब्बी से चीन चिढ़ गया है.
भारत ने गुरुवार को अपनी दूसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी INS Arighaat लॉन्च कर दी है. पनडुब्बी को स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड में शामिल किया गया है. भारतीय नौसेना में परमाणु पनडुब्बी के शामिल होने से चीन का सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स चिढ़ गया है. ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए नहीं होना चाहिए.
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, 'चीनी विशेषज्ञों ने कहा कि भारत को इस शक्ति का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करना चाहिए और शांति-स्थिरता में योगदान देना चाहिए, न कि इसका इस्तेमाल अपनी ताकत दिखाने के लिए करना चाहिए.'
आईएनएस अरिघात को विशाखापत्तनम स्थित शिपबिल्डिंग सेंटर में बनाया गया जिसका डिस्प्लेसमेंट 6000 टन है. 750 किमी रेंज वाली पनडु्ब्बी बैलेस्टिक मिसाइल K-15 से लैस है और अब यह इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में लंबी दूरी की गश्ती के लिए तैयार है. पनडुब्बी की लंबाई करीब 113 मीटर है और इसका बीम 11 मीटर, ड्राफ्ट 9.5 मीटर है. अरिघात पानी के अंदर 980 से 1400 फीट की गहराई तक जा सकती है.
दूसरी परमाणु पनडुब्बी के भारतीय नौसेना में शामिल होने से इंडो-पैसिफिक, जहां चीन निरंतर अपना प्रभाव बढ़ा रहा है, में भारत को रणनीतिक बढ़त मिल सकती है. चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारतीय नौसेना को परमाणु पनडुब्बी से और अधिक मजबूत मिल सकती है.
'परमाणु ब्लैकमेलिंग के लिए...'
ग्लोबल टाइम्स ने बीजिंग स्थित एक सैन्य विशेषज्ञ के हवाले से लिखा, 'भारत के पास परमाणु संचालित बैलेस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों की संख्या बढ़ रही है लेकिन साथ ही शक्ति के साथ उसे इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी भी आती है.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










