
पत्रकार दानिश सिद्दीक़ी के माता-पिता तालिबान के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत पहुंचे
The Wire
अफ़ग़ानिस्तान के स्पिन बोल्डक में जान गंवाने वाले पत्रकार दानिश सिद्दीक़ी के माता-पिता ने तालिबान के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत के समक्ष दर्ज कराई शिकायत में तालिबान के छह नेताओं के नामों का ज़िक्र करते हुए कहा गया है कि उनके बेटे की हत्या की जांच की जानी चाहिए.
नई दिल्ली: दिवंगत फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के माता-पिता- अख्तर सिद्दीकी और शाहिदा अख्तर ने तालिबान के खिलाफ एक शिकायत अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत के समक्ष दर्ज कराई है.
शिकायत में तालिबान के छह नेताओं के नामों का भी जिक्र है और कहा गया है कि अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक में हुई उनके बेटे की हत्या की जांच की जानी चाहिए.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दानिश की हत्या ‘युद्ध अपराध’ और ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ दोनों ही है. परिवार की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिवक्ता अवि सिंह पेश हुए.
उन्होंने स्पष्ट किया कि मानवता के खिलाफ अपराध संबंधी आरोप तालिबान के उस लंबे इतिहास को देखते हुए महत्वपूर्ण हैं, जिसमें सिर्फ पत्रकार ही नहीं आम नागरिकों को भी निशाना बनाया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





