
पत्नी शोभिता धुलिपाला संग पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे नागा चैतन्य, लिया भगवान का आशीर्वाद
ABP News
Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala: एक्टर नागा चैतन्य हाल ही में अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. जहां दोंनो ट्रेडिशनल लुक में नजर आए.
साउथ एक्टर नागा चैतन्य अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ हाल ही में ओडिशा के पुरी स्थित पवित्र जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. यहां दोनों ने पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया और मंदिर के शांत माहौल का अनुभव किया. दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
पत्नी शोभिता संग पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे नागा चैतन्यइस दौरान सामने आए एक वीडियो में नागा चैतन्य ट्रेडिशनल धोती और व्हाइट शर्ट में नजर आए, जबकि शोभिता रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. मंदिर से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान नागा चैतन्य को 'जय जगन्नाथ' कहते हुए भी सुना गया. नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की ये मंदिर यात्रा उनकी शादी के दो साल पूरे होने के कुछ महीनों बाद सामने आई है. दोनों ने 4 दिसंबर 2024 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की थी.
#WATCH | Actor Naga Chaitanya, along with his wife Sobhita Dhulipala, visited the Shree Jagannath Temple at Puri, in Odisha, to seek the blessings of Lord Jagannath.
Actor Naga Chaitanya says, "Jai Jagannath" (06.03) pic.twitter.com/VAhPmVmCpw













