
पत्नी को पढ़ाने बीमा पॉलिसी तक का पैसा निकाला, ₹1.15 लाख का कर्ज भी लिया, नौकरी लगते ही बॉयफ्रेंड संग रहने लगी
AajTak
पति जोहन भारिया का दावा है कि दो साल तक वह कर्ज में डूबा रहा. यहां तक कि पत्नी की पढ़ाई के लिए युवक ने अपनी बीमा पॉलिसी का पैसा भी निकालकर खर्च कर दिया. लेकिन इसके बाद जोहन की जिंदगी में अचानक नया मोड़ आ गया.
यूपी के बहुचर्चित ज्योति मौर्य-आलोक मौर्य केस जैसा मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भी सामने आया है. जिला कलेक्टर के पास जाकर एक शादीशुदा शख्स ने अपनी पत्नी को वापस बुलवाने की गुहार लगाई है.
जिले के पकरिया गांव निवासी जोहन के अनुसार, शादी के बाद से उसकी पत्नी मीनाक्षी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी. पत्नी की लगन देख उसने 1 लाख 15 हजार रुपए का कर्ज ले लिया और मीनाक्षी को जीएनएम की ट्रेनिंग कराई.
जोहन भारिया का दावा है कि दो साल तक वह कर्ज में डूबा रहा. यहां तक कि पत्नी की पढ़ाई के लिए युवक ने अपनी बीमा पॉलिसी का पैसा भी निकालकर खर्च कर दिया. लेकिन इसके बाद उसकी जिंदगी में अचानक नया मोड़ आ गया.
दरअसल, पत्नी मीनाक्षी ने जीएनएम की ट्रेनिंग खंडवा जिला चिकित्सालय में पूरी करने के बाद जोहन को पति मानने से ही इनकार कर दिया. पीड़ित पति का कहना है कि सात साल की बेटी को भी पत्नी मीनाक्षी जोर जबरदस्ती करके अपने साथ ले गई.
पति जोहन के मुताबिक, ''मेरी पत्नी बनने से पहले मीनाक्षी शादीशुदा थी. लेकिन वह अपने ससुराल नहीं जाती थी. उसके घरवालों के दबाव के बाद मैंने बिना किसी को बताए मंदिर में उससे शादी कर ली. पढ़ी-लिखी होने के कारण उसने पटवारी, शिक्षक और नर्सिंग के नौकरी के लिए प्रयास किया. नर्स बनने के लिए खंडवा चिकित्सालय चली गई. उसकी नर्सिंग ट्रेनिंग पूरी कराने के लिए मैंने कर्ज़ लिया. बीच-बीच में घर भी आती थी, लेकिन कभी भी मेरे घर ना आकर अपने मायके में ही रहती थी. जब मीनाक्षी को मैंने अपने घर (ससुराल) जाने का बोला तो उसने जवाब दिया कि मेरी लाइफ में कोई और आ गया है, तुम दूसरी पत्नी देख लो.''
जोहन ने अपने आरोपों में कहा, वह अपनी सात साल की बिटिया को लेकर गुजरात काम करने के लिए चला गया था. जहां उसकी पत्नी मीनाक्षी अपने भाई अमित और अन्य व्यक्ति (शायद नए पति) के साथ जा धमकी और मुझे जान से मारने की धमकी देकर बेटी को ले गई. अब पीड़ित अनूपपुर कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उसने जन सुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी पत्नी और बेटी को वापस बुलाने की मांग की. देखें Video:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










