
पत्नियों को भेजे गुमनाम खत, खाने पर कर दिया पेशाब... जब US की इस पार्टी का 'ब्रेकफास्ट' बन गया FBI के गले की फांस
AajTak
यह अमेरिकी इतिहास का वह कालखंड था, जो नस्लवाद, पुलिस की बर्बरता और आर्थिक शोषण से पटा पड़ा था. ब्लैक पैंथर पार्टी के सदस्य काले रंग की जैकेट और बैरेट कैप पहनते थे, जो उनके संघर्षों और सामुदायिक पहचान का प्रतीक थी. जब पार्टी के सदस्य काले रंग की जैकेट और बैरेट कैप में सड़कों पर निकलते थे तो लोगों की नजरें उन पर ठहर जाती थीं.
I Have A Dream... यह दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक अधिकार कार्यकर्ताओं में से एक मार्टिन लूथर किंग जूनियर का 1963 का वो कालजयी भाषण है, जिसने अमेरिका के सबसे बड़े सिविल राइट मूवमेंट की दिशा बदलकर रख दी थी. इसने नस्लवाद की गर्त में धंस चुके सामंतवादी अमेरिका की चूल्हें हिलाकर रख दी. इस दौरान श्वेतों के वर्चस्व वाली जमीं पर अश्वेतों के लिए समानता और न्याय की मांग को धार मिली. ये वो दौर था, जब नस्लीय हिंसा और अश्वेतों पर पुलिस की क्रूरता झकझोर देने वाली थी. इन परिस्थितियों ने एक ऐसी पार्टी को खड़ा कर दिया, जिससे आने वाले समय में देश की खुफिया एजेंसी FBI तक खौफजदा हो गई थी.
एफबीआई के लिए आंख का कांटा बनने वाली इस पार्टी का नाम ब्लैक पैंथर पार्टी (Black Panther Party) था. दरअसल 21 फरवरी 1965 की एक घटना ने इस पार्टी की नींव रखी थी. न्यूयॉर्क सिटी में अफ्रीकी अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता और सिविल राइट मूवमेंट का चेहरा रहे मैल्कम एक्स (Malcom X) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मैल्कम की मौत अफ्रीकी अमेरिकी समुदाय को हताश कर गई. इससे आहत होकर अगले साल 1966 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो स्टूडेंट्स ह्यू पी. न्यूटन और बॉबी सील ने ब्लैक पैंथर पार्टी खड़ी कर दी. शुरुआत में अश्वेतों की इस पार्टी को बहुत कम लोगों ने गंभीरता से लिया. लेकिन समय के साथ-साथ इससे जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा.
यह अमेरिकी इतिहास का वह कालखंड था, जो नस्लवाद, पुलिस की बर्बरता और आर्थिक शोषण से पटा पड़ा था. ब्लैक पैंथर पार्टी के सदस्य काले रंग की जैकेट और बैरेट कैप पहनते थे, जो उनके संघर्षों और सामुदायिक पहचान का प्रतीक थी. जब पार्टी के सदस्य काले रंग की जैकेट और बैरेट कैप में सड़कों पर निकलते थे तो लोगों की नजरें उन पर ठहर जाती थीं.
लेकिन काले कोट का ही चुनाव करने की स्ट्रैटेजी काफी दिलचस्प है. ब्लैक पैंथर पार्टी पर 2015 में 'द ब्लैक पैंथर्स: वैनगार्ड ऑफ द रिवोल्यूशन' के नाम से एक डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी हैं, जिसके निर्देशक स्टैनली नेल्सन बताते हैं कि ह्यू न्यूटन और बॉबी सील ने पार्टी के ड्रेस कोड के लिए काले रंग की जैकेट और बैरेट कैप को इसलिए चुना क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध थी और लगभग हर किसी की वॉर्डरोब में होती थी.
चमड़ी के रंग से दिक्कत क्यों है?
Freedom, Equality and Justice जैसे सिद्धांतों पर खरा उतरने का ढिंढोरा पीटने वाले अमेरिका की जड़ें नस्लवाद के खून से सनी पड़ी हैं. देश का इतिहास नस्लीय भेदभाव और हिंसा का प्रमाण है. 17वीं शताब्दी में अफ्रीकियों को गुलाम बनाकर अमेरिका लाने से लेकर उन्हें मानवाधिकारों से वंचित रखने तक का इतिहास बताता है कि गोरी चमड़ी से प्यार करने वाले इस मुल्क को काली चमड़ी से दिक्कत तो है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











