
पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कार्यक्रम कार्यान्वित नहीं कर रहे कई देश: रिपोर्ट
The Wire
यूनेस्को, यूनिसेफ, विश्व बैंक और ओईसीडी ने कोविड-19 के कारण स्कूल बंद होने से राष्ट्रीय शिक्षा पर प्रभाव का सर्वेक्षण किया था. इसके अनुसार निम्न और मध्यम आय वाले देशों ने बताया कि सभी छात्र व्यक्तिगत रूप से स्कूली शिक्षा में नहीं लौटे, जो पढ़ाई को हुए नुकसान और स्कूल छोड़ने के बढ़ते जोखिम को दिखाता है.
नई दिल्ली: कोविड-19 के चलते जिन देशों में स्कूल बंद थे या हैं, उनमें तीन में से एक देश ने पढ़ाई को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उपचारात्मक कार्यक्रम लागू नहीं किए हैं. एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है. यूनेस्को, यूनिसेफ, विश्व बैंक और ओईसीडी ने ‘कोविड-19 के कारण स्कूल बंद होने से राष्ट्रीय शिक्षा पर प्रभाव सर्वेक्षण’ किया था. इसके अलावा सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल एक-तिहाई देश प्राथमिक और दूसरे निचले स्तरों पर पढ़ाई को हुए नुकसान के आकलन के लिए कदम उठा रहे हैं . इनमें ज्यादातर उच्च आय वाले देश हैं. इसके अनुसार, एक तिहाई से भी कम निम्न और मध्यम आय वाले देशों ने बताया कि सभी छात्र व्यक्तिगत रूप से स्कूली शिक्षा में नहीं लौटे थे, जो पढ़ाई को हुए नुकसान और स्कूल छोड़ने का जोखिम बढ़ने की ओर से इशारा करता है. हालांकि, अधिकांश देशों ने छात्रों को स्कूल लौटने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते कम से कम एक प्रकार के संपर्क का उपयोग करने की जानकारी दी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





