
पंजाब में 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, जानिए एजुकेशनल एक्टिविटी को लेकर किस राज्य में क्या है तैयारी?
Zee News
पंजाब हुकूमत ने ये भी आदेश जारी किया है कि स्कूलों में कोरोना गाइडलाइंस पर सख्ती से अमल करना होगा, खिलाफवर्ज़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
चंडीगढ़: मुल्क भर में कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद अब स्कूलों और कॉलेजों को खोलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. आज इसी सिलसिले में पंजाब हुकूमत ने बड़ा फैसला किया है. हुकूमत ने 2 अगस्त से तमाम क्लास के के लिए स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी है. Punjab government allows reopening of schools for all classes from August 2, with proper protocols to ensure COVID appropriate behaviour. पंजाब हुकूमत ने ये भी आदेश जारी किया है कि स्कूलों में कोरोना गाइडलाइंस पर सख्ती से अमल करना होगा, खिलाफवर्ज़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. आदेश में ये भी कहा गया है कि स्कूलों में बच्चे अपने अभिभावकों की मर्जी से ही आएंगे और ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प बना रहेगा.More Related News
