
पंजाब की कलह का कांग्रेस ने खोजा हल, सिद्धू बनाए जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष, दो कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे- सूत्र
ABP News
पंजाब की कलह का कांग्रेस ने हल खोज लिया है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का कमान दिया जा सकता है.
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में मची कलह जल्द ही खत्म हो सकती है, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने इसके हल का फॉर्मूला खोज लिया है. नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा सकता है. एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक चुनावी साल में सिद्धू को अध्यक्ष बनाने की सबसे बड़ी पैरोकार प्रियंका गांधी वाड्रा हैं. इसके साथ ही सूत्रों ने जानकारी दी कि अगर सिद्धू प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष बने तो तो दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. एक कार्यकारी अध्यक्ष अनुसूचति जाति और दूसरा हिंदू समुदाय से हो सकता है. ऐसा इसलिए होगा ताकि मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के सिख होने से दूसरा समुदाय नाराज ना हो.More Related News













