
'पंगा मत लो...', रोहित-कोहली के सपोर्ट में उतरे रवि शास्त्री, क्या गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना? देखें VIDEO
AajTak
रोहित शर्मा और विराट कोहली के आलोचकों को रवि शास्त्री ने सलाह दी है. उन्होंने कहा वनडे में भारत के सुपरस्टार बल्लेबाजों से कोई पंगा न ले, क्योंकि अगर वे दोनों अपने पर आ गए तो सब साइड में हो जाएंगे.
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की आलोचना करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के साथ पंगा नहीं लेना चाहिए.
शास्त्री के मुताबिक, अगर कोहली और रोहित सही तरीके से जवाब देना शुरु कर दें, तो जो लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं, वे तुरंत किनारे हो जाएंगे और कहीं दिखाई भी नहीं देंगे. यह बयान उस समय आया है जब 2027 ODI वर्ल्ड कप से पहले दोनों खिलाड़ियों की टीम में भूमिका और उनकी प्रतिबद्धता को लेकर लगातार चर्चा चल रही है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बयान से क्या रवि शास्त्री ने हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर पर निशाना साधा है.
शास्त्री ने उन लोगों को साफ चेतावनी दी है जो कोहली और रोहित के करियर या उनकी छवि पर सवाल उठा रहे हैं. कोहली के साथ पहले उनका बहुत करीबी रिश्ता रहा है और उन्होंने रोहित के साथ भी लंबे समय तक काम किया है. इसी वजह से शास्त्री ने बिना किसी झिझक के कहा कि दोनों खिलाड़ियों की ताकत, अनुभव और असर आज भी उतना ही बड़ा है और कोई भी उनकी अहमियत को कम करके नहीं देख सकता.
रवि शास्त्री ने प्रभात खबर से कहा- विराट कोहली और रोहित शर्मा ODI क्रिकेट के दिग्गज हैं. इस स्तर के खिलाड़ियों के साथ पंगा नहीं लिया जाता है.
शास्त्री के ये तीखे बयान उस समय आए हैं जब रोहित और कोहली की क्रिकेट में उनकी लॉन्गेबिलिटी को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है. टेस्ट और ODI क्रिकेट से दोनों के संन्यास लेने के बाद, उनके भविष्य की भूमिका को लेकर सवाल और भी बढ़ गए हैं.
Ravi Shastri: “Rohit and Virat are white-ball giants. Don’t mess with players like them. Agar woh dono apne par aa gaye, toh sab side ho jayenge.” Ravi bhai cooked BCCI.😭🔥pic.twitter.com/cVHC4Zfbre

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











