
न्यूयॉर्क गवर्नर पर जबरन किस का आरोप, महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दी तस्वीर
AajTak
न्यूयॉर्क की रहने वाली 55 वर्षीय विले वहां के गवर्नर पर दुराचार का आरोप लगाने वाली 10वीं महिला हैं. इससे पहले भी वहां के गवर्नर पर कई महिलाओं ने इस तरह के आरोप लगाए हैं.
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक महिला ने वहां के गवर्नर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला का नाम शेरी विले है जिसके मुताबिक न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू ग्युमो ने उसे जबरदस्ती किस करने की कोशिश की. घटना का जिक्र करते हुए पीड़ित महिला ने कहा,ग्युमों की हरकतें "अत्यधिक यौन प्रेरित, अनुचित और मेरे परिवार के प्रति अपमानजनक थी." न्यूयॉर्क की रहने वाली 55 वर्षीय विले वहां के गवर्नर पर दुराचार का आरोप लगाने वाली 10वीं महिला हैं. इससे पहले भी वहां के गवर्नर पर कई महिलाओं ने इस तरह के आरोप लगाए हैं. विले के वकील, Allred ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामला 2017 का है. ग्युमो ने 2017 में एक कार्यक्रम के दौरान विले को पकड़ा और उसके घर पर बिना सहमति के किस करने लगा. विले के मुताबिक यह घटना उस वक्त की है जब साल 2017 में गवर्नर ग्युमो ने बाढ़ के बाद इलाके का दौरा कर नुकसान का सर्वेक्षण कर रहे थे. पीड़ित ने गवर्नर पर यह सनसनीखेज आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाया. पीड़ित विले ने कहा, "गवर्नर सर्वेक्षण के दौरान मेरे घर आए, उन्होंने मेरी तरफ देखा और मुझसे संपर्क किया, मेरा हाथ लिया और मुझे अपने पास खींच लिया," इसके बाद "उन्होंने मेरे गाल को चूम लिया. उस दौरान मेरे हाथ में छोटा सा कुत्ते का बच्चा था. विल ने बताया कि इस दौरान गवर्नर ने उससे "अत्यधिक यौन उत्तेजक" बातचीत की थी जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










