
नेपाल में चुनाव के बाद नतीजे आए लेकिन सरकार नहीं बनी, राष्ट्रपति ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
AajTak
नेपाल में चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद भी कोई दल सरकार नहीं बना सका है. इस वजह से राष्ट्रपति की तरफ से अब सात दिन का अल्टीमेटम दिया जा चुका है. जिस भी दल को अपना दावा पेश करना है, उसके पास 25 दिसंबर तक का समय है.
नेपाल में चुनाव के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. नतीजों से स्पष्ट है कि कि प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की नेपाल कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं केपी ओली की पार्टी 79 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर खड़ी है. अब क्योंकि चुनाव में किसी को भी बहुमत नहीं मिला है, अभी तक नेपाल में किसी की भी सरकार नहीं बन पाई है. इस वजह से नेपाल के राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने पार्टियों को सात दिन का अल्टीमेटम दे दिया है.
नेपाल चुनाव के क्या नतीजे?
अब राष्ट्रपति की तरफ से भी ये अल्टीमेटम इसलिए दिया गया है क्योंकि हाल ही में चुनाव आयोग ने औपचारिक नतीजे घोषित कर दिए. बताया गया कि इस चुनाव में किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. दो से तीन सहयोगी दलों को साथ लाकर ही सत्ता में आया जा सकता है. अब जिसे भी सरकार बनानी है, उस दल को दिसंबर 25 को शाम पांच बजे तक अपना दावा पेश करना होगा. अभी के लिए नतीजों की बात करें तो नेपाली कांग्रेस ने 275 सीटों में से 89 जीती हैं, CPN-UML के खाते में 78 सीटें गई हैं और CPN-Maoist को 32 सीटों से संतुष्ट करना पड़ा है. पहली बार चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी ने भी 20 सीटे अपने नाम की हैं, जनता समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें जीती हैं जनमत पार्टी के खाते में 6 सीटें गई हैं.
सत्ता को लेकर क्या डील हुई?
नतीजों के तुरंत बाद ये स्पष्ट हो गया था कि शेर बहादुर देउबा के पास एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने का सुनहरा मौका है. अभी बातचीत का दौर जारी है, कई दलों के साथ मंथन हो रहा है, पॉवर शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है. इसी कड़ी में शेर बहादुर देउबा ने सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की है. उस मुलाकात में समर्थन देने की बात तो हुई है, लेकिन शर्त ये रखी है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी एक नहीं दो लोगों के हिस्से में आएगी. यानी कि पहले ढाई साल प्रचंड प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, फिर दूसरे हाफ में देउबा को मौका मिले. अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि देउबा की तरफ से क्या जवाब दिया गया है. वे इस डील के लिए राजी हैं या नहीं, इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
देउबा की चुनौती बड़ी क्यों?

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









