
नेतन्याहू को तेवर दिखाना एर्दोगन को पड़ेगा भारी! तुर्की के खिलाफ इजरायल ने किया ये ऐलान
AajTak
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच तुर्की और इजरायल के रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं. फिलिस्तीनियों का समर्थक तुर्की इजरायल के खिलाफ प्रतिबंध लगा रहा है जिसके जवाब में इजरायल ने भी बड़ी घोषणा कर दी है.
गाजा में चल रहे इजरायली हमले के बीच तुर्की और इजरायल के रिश्तों में भारी तनाव आ गया है. दोनों व्यापार को लेकर 'जैसे को तैसा' वाले व्यवहार पर उतर आए हैं. इसकी शुरुआत तब हुई जब गाजा में इजरायल के हमले के विरोधी तुर्की ने तत्काल प्रभाव से अपने 54 तरह के उत्पादों को इजरायल में निर्यात पर पाबंदी लगा दी. तुर्की के इस रुख को देखते हुए इजरायल ने भी तुरंत घोषणा कर दी कि वो तुर्की से आयात किए जाने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है.
तुर्की ने जिन 54 उत्पादों के निर्यात पर पाबंदी लगाई है, उनमें एल्यूमिनियम, स्टील, भवन निर्माण के सामान, जेट ईंधन, और केमिकल खाद शामिल हैं.
इस प्रतिबंध से ठीक एक दिन पहले तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान ने कहा था कि इजरायल ने तुर्की सेना के कार्गो प्लेन को गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने वाले एक ऑपरेशन में शामिल होने से रोक दिया है. उन्होंने कसम खाई थी कि जब तक गाजा में युद्धविराम नहीं होता और वहां बिनी किसी रुकावट के मानवीय मदद ले जाने की अनुमति नहीं मिलती तब तक इजरायल के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए जाएंगे.
इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की घोषणा करते हुए फिदान ने कहा था, 'गाजा के भूखे लोगों को हवाई रास्ते से मदद पहुंचाने के हमारे प्रयास को रोकने के लिए इजरायल कोई बहाना नहीं बना सकता.'
तुर्की की इस कार्रवाई के जवाब में क्या बोला इजरायल?
तुर्की के निर्यात प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कात्ज ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा, 'एर्दोगन एक बार फिर गाजा के हमास हत्यारों के समर्थन के लिए तुर्की के लोगों के आर्थिक हितों की बलि दे रहे हैं.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










