
नीलामी का 40% पैसा केवल 5 खिलाड़ियों पर बरसा, IPL 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट
AajTak
कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई, जिसमें 77 खिलाड़ी सोल्ड हुए. सोल्ड प्लेयर्स में 48 भारतीय और 29 विदेशी स्टार्स शामिल थे. देखा जाए तो फ्रेंचाइजी टीम्स ने नीलामी के दौरान कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए.
अबू धाबी के एतिहाद एरीना में मंगलवार को आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई. कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई, जिसमें 77 खिलाड़ी सोल्ड हुए. सोल्ड प्लेयर्स में 48 भारतीय और 29 विदेशी स्टार्स शामिल थे. देखा जाए तो फ्रेंचाइजी टीम्स ने नीलामी के दौरान कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए. लेकिन इस कुल खर्च की गई रकम का करीब 40 फीसदी हिस्सा केवल 5 प्लेयर्स पर लुटाया गया. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं...
कैमरन ग्रीन को मिले 25.20 करोड़
इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन रहे. जिन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा. ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बने. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था. लेकिन उनपर जमकर बोली लगी. ग्रीन इससे पहले 17.50 करोड़ में साल 2023 में बिके थे.
मथीशा पथिराना को 18 करोड़
केकेआर ने ही इस सीजन की दूसरी सबसे महंगी बोली लगाई. उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा. यानी केकेआर ने केवल दो खिलाड़ियों के लिए 43.20 करोड़ खर्च कर दिए.
यह भी पढ़ें: प्रशांत-कार्तिक 14-14 करोड़ में बिके, आकिब को मिले 8.40 करोड़... IPL नीलामी में 6 अनकैप्ड प्लेयर्स ने लूटी महफिल

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











