
नीतीश कुमार को किन पार्टियों के 'INDIA' गठबंधन में आने की है उम्मीद और क्यों?
AajTak
विपक्षी गठबंधन की मुंबई बैठक से पहले नीतीश कुमार ने कहा है कि इसमें अभी और नई पार्टियां आएंगी. बिहार के मुख्यमंत्री और विपक्षी एकजुटता की कवायद के अगुवा नीतीश कुमार को किन पार्टियों के विपक्षी गठबंधन मेंं आने की उम्मीद है और क्यों है?
विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होनी है. मुंबई में होने वाली इस बैठक से पहले संयोजक को लेकर बहस छिड़ी हुई है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू यादव ने कहा है कि इस गठबंधन में एक नहीं, अनेक संयोजक होंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी साफ कर दिया है कि वे संयोजक नहीं बनना चाहते. इन बयानों को लेकर जारी बहस के बीच नीतीश कुमार के एक बयान से सियासी हलचल बढ़ गई है.
नीतीश कुमार ने कहा था कि 2024 के चुनाव से पहले अधिक से अधिक पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं. मुंबई की बैठक में कुछ और राजनीतिक दलों के विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की संभावना है. नीतीश के इस बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि कुछ पार्टियां जल्द विपक्षी गठबंधन में शामिल हो सकती हैं और कुछ 2024 के चुनाव से ठीक पहले हमारे साथ आएंगी. कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने नीतीश कुमार से दो कदम आगे जाकर ये दावा कर दिया कि एनडीए की बैठक में शामिल हुई पार्टियों में से करीब आधा दर्जन पार्टियां हमारे संपर्क में हैं.
मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने जा रही I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक से पहले नीतीश कुमार और कांग्रेस प्रवक्ता के दावों में कितना दम है? ये सवाल भी उठ रहे हैं कि इनको किन पार्टियों के विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद है और क्यों है? वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश अश्क ने कहा कि नीतीश कुमार जितनी पार्टियों को साथ ला सकते थे, उतने दलों को ला चुके हैं. अब इससे अधिक पार्टियों को वे साथ नहीं ला सकते. मुकेश सहनी के दल विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी के विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि इसकी संभावना शून्य है. बीजेपी को जमकर कोसने वाले मुकेश सहनी के तेवर एनडीए को लेकर नरम पड़े हैं. ये वीआईपी की एनडीए से नजदीकी का संकेत है.
किन दलों पर है I.N.D.I.A. की नजर
I.N.D.I.A. की नजर एनडीए के फॉर्मूले पर चलते हुए छोटी-छोटी पार्टियों को अपने साथ जोड़ने की है. असम की एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने तब पटना पहुंचकर तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार से मुलाकात कर विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी जब पहली बैठक भी नहीं हुई थी. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा), शिरोमणि अकाली दल, इंडियन नेशनल लोक दल पर भी इंडिया गठबंधन की नजर है.
I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता उन दलों के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं जिनसे उनके संबंध अच्छे रहे हैं. जैसे नीतीश कुमार ने खुद बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक से मुलाकात की थी. हालांकि, इस मुलाकात को पटनायक के रुख में कोई बदलाव नहीं आया. गठबंधन की नजर एक खास क्षेत्र, जाति, वर्ग पर मजबूत पकड़ रखने वाली छोटी-छोटी पार्टियों, छोटे-छोटे संगठनों पर भी है जिनकी संसद या विधानसभा में मौजूदगी नहीं है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










