
निशांत कुमार जेडीयू में हुए शामिल, क्या इस एंट्री के साथ शुरू होगी बड़ी परीक्षा
BBC
निशांत क़रीब 50 साल के हो चुके हैं. मुख्यमंत्री का बेटा होने के बाद भी वो अपने पिता की सियासी ज़िंदगी से अब तक दूर रहते आए हैं. क्या वो अपने सामने वाली राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर पाएंगे?
जुलाई 2025 की बात है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर पिता से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.
उन्होंने पिता को गले लगाने की कोशिश की.
निशांत ने कहा कि उनके पिता ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे.
प्रदेश में एनडीए की सरकार बनेगी और गठबंधन अच्छे बहुमत से जीतेगा.
निशांत का इस तरह पिता के लिए स्नेह ज़ाहिर करना और कोई राजनीतिक बयान देना एक दुर्लभ मौका था.
लेकिन बीते एक साल में ये मौके कई बार आए.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
More Related News













