
'निर्दोष लोगों पर हमले से...' पहलगाम आतंकी हमले पर सचिन तेंदुलकर ने की भावुक पोस्ट
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटको की जान चली गई. इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है. क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी अपना रोष जाहिर किया है. इसी बीच, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी इस घटना पर संवेदना जाहिर की है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटको की जान चली गई. इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है. क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी अपना रोष जाहिर किया है. इसी बीच, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी इस घटना पर संवेदना जाहिर की है.
तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए हमलों से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं. प्रभावित परिवार एक अकल्पनीय पीड़ा से गुजर रहे होंगे. भारत और दुनिया इस समय में उनके साथ खड़ी है. हम जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और न्याय के लिए प्रार्थना करते हैं.'
विराट कोहली ने क्या कहा
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने निर्दोष लोगों पर हुए इस 'घृणित' हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई. वहीं उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा का भी इस हिंसक हमले पर रिएक्शन आया.
कोहली ने पहलगाम हमले को लेकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की. कोहली ने लिखा- पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए इस जघन्य हमले से बहुत दुखी हूं. पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. जिन लोगों ने इस हमले में अपनी जान गंवाई हैं, उनके परिवारों को शांति और ताकत मिले, और इस क्रूर हमले के लिए न्याय जरूर मिलना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'ये कैसी लड़ाई जहां जान की कोई...' पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का गुस्सा

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











