
'ना सम्मान का मोह ना अपमान का भय', मोहित रैना ने शिव जी के किरदार से सीखी थीं ये बातें, जिन्होंने करियर को बनाया सफल
ABP News
Mohit Raina on Mahadev Character: टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहित रैना ने बताया कि उन्होंने इस किरदार से क्या- क्या सीखा है.
टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' से पहचान बनाने वाले एक्टर मोहित रैना को आज तक भी इसी किरदार के रूप में लोग पहचानते हैं. ना केवल पहचानते हैं, बल्कि महादेव का नाम लेने पर लोगों के मन में मोहित की ही छवि सामने आती है. ये किरदार निभाना मोहित के लिए भी बहुत सौभाग्य की बात थी. इस किरदार ने मोहित को बहुत कुछ दिया है. एक्टर का तो यहां तक मानना है कि भगवान ने खुद ही उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए चुना था.
'महादेव' के किरदार ने बदलामोहित रैना को 'महादेव' के किरदार के बाद से ही असली पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्में और वेब सीरीज की हैं. मोहित दो साल पहले जब रणबीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में आए थे, तब उन्होंने बताया था कि इस किरदार ने उन्हें काफी बदल दिया था. इन्हीं बदलावों ने मोहित को करियर में आगे बढ़ने में मदद की है.
'ना सम्मान का मोह, ना अपमान का भय'मेहित ने बताया कि इस किरदार से उन्होंने सीखा कि यदि कोई आपका सम्मान नहीं करता तो भी आपको परेशानी नहीं होना चाहिए और ना ही किसी के अपमान करने से कोई फर्क पड़ना चाहिए. बाहर की कोई भी चीज आपको इफेक्ट ना करे.
जिंदगी को देखने का नजरिया बदलामोहित ने बताया कि इस किरदार को निभाते हुए उनके जिंदगी को देखने का नजरिया पूरी तरह से बदल गया. जिंदगी की लंबी जर्नी में आपके होन का क्या पर्पज है, कभी कभी लोग इससे भटक जानते हैं. वो नहीं समझ पाते कि कि क्या करना है, आप यहां क्यों आए हो. जिंदगी के हर पड़ाव में आपका नजरिया बदलता है. सांसारिक सुख से ज्यादा बेहतर इंसान जरूरी है.













