
'ना पेट्रोल, ना कैश...', पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बयां किये देश के ताजा हालात
AajTak
पाकिस्तान के क्रिकेटर रहे मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने देश के ताजा हाल बयां किये हैं. उनका कहना है कि देश में ना तो पेट्रोल है और ना ही एटीएम में पैसे.
पाकिस्तान में सरकार भले बदल गई है, लेकिन वहां अब भी अस्थिरता का माहौल है. आम आदमी पाकिस्तान में किन दिक्कतों का सामना कर रहा है, इसके बारे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने ट्वीट किया है. पाकिस्तान टीम में ऑलराउंडर रहे मोहम्मद हफीज ने ट्वीट कर बताया है कि उनके देश में इस वक्त पेट्रोल और कैश दोनों की भारी कमी है.
मोहम्मद हफीज ने कहा, 'लाहौर के किसी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं है. एटीएम मशीनों में कैश नहीं है. राजनीतिक फैसलों की वजह से आम आदमी को क्यों सहना पड़ता है.'
हफीज ने आगे पूर्व सीएम इमरान खान, सीएम शहबाज शरीफ, मरियम नवाज शरीफ, बिलावल अली भुट्टो को टैग किया है.
No Petrol available in any petrol station in Lahore??? No cash available in ATM machines?? Why a common man have to suffer from political decisions. @ImranKhanPTI @CMShehbaz @MaryamNSharif @BBhuttoZardari
मोहम्मद हफीज ने इसी साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. ऑलराउंडर हफीज ने करीब 18 साल क्रिकेट खेला था.
पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा संकट

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











