
ना कोहली, ना रोहित और ना सूर्या... BCCI अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
AajTak
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स समारोह में कई भारतीय सितारों को सम्मानित करेगा. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल और स्मृति मंधाना की हो रही है, जिन्हें क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) का वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह 15 मार्च (रविवार) को नई दिल्ली में होना है. इस समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और पूर्व तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज बीसीसीआई लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी. बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स समारोह के जरिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल को नई ऊंचाई देने वाले दिग्गजों को सम्मानित करता है.
रोजर बिन्नी ने 1983 वर्ल्ड कप जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. वह उस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. बिन्नी 1985 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे. वह ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने किसी ओडीआई मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की शुरुआत की. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी सेवाएं दीं. फिर 2022 से 2025 तक वो बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष रहे.
राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 24,000 से अधिक रन बनाए और लंबे समय तक भारत की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे. कप्तान के रूप में उन्होंने भारत को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतें दिलाईं. रिटायरमेंट के बाद द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी को संवारने में बड़ी भूमिका निभाई. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रहते हुए उन्होंने युवा खिलाड़ियों को निखारा. द्रविड़ ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में विजेता टीम का मार्गदर्शन किया और फिर 2021 में सीनियर मेन्स टीम के हेड कोच बने. द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल में ही भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीता था.
उधर मिताली राज को महिला क्रिकेट में उनके बेमिसाल योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. बीसीसीआई ने मिताली राज को भारत में महिला क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में एक बताया है. विमेंस इंटरनेशनल में मिताली राज ने 10868 रनन बनाए और भारत में महिला क्रिकेट की पहचान को नई ऊंचाई दी.
नमन अवॉर्ड्स 2024-25 में अन्य सितारों को भी सम्मान मिलेगा. शुभमन गिल 2024-25 सीजन के लिए पुरुष वर्ग में बेस्ट भारतीय क्रिकेटर चुने गए, जिसके लिए उन्हें पॉली उमरीगर ट्रॉफी मिलेगी. वहीं स्मृति मंधाना को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के सम्मान से नवाजा जाएगा. मुंबई के आयुष म्हात्रे को लिमिटेड ओवर्स प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए अवॉर्ड मिलेगा. इस समारोह में भारत की हालिया ICC विजेता टीमों का भी अभिनंदन होगा. विजेता खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का नाम नहीं है.
बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स (2024-25) की लिस्ट जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू)- इरा जाधव (मुंबई) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू) (सीनियर विमेंस वनडे)- शेफाली वर्मा (हरियाणा) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (एलीट ग्रुप)- यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट (प्लेट ग्रुप)- किशन सरकार (त्रिपुरा) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (एलीट ग्रुप)- शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश) जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (प्लेट ग्रुप)- प्रीतम राज (बिहार)

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









