
'नागिन 7' के मोनोलॉग ने उड़ाईं प्रियंका चाहर चौधरी की धज्जियां, लोग बोले- 'स्कूल असेंबली में स्पीच दे रही हो क्या'
ABP News
Naagin 7: 'नागिन 7' में प्रियंका चाहर चौधरी के एक वायरल सीन को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की आलोचना की, तो कई फैंस ने उनका समर्थन किया.
कई सालों से टीवी सीरियल नागिन दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है और इसके हर नए सीजन को लेकर काफी उम्मीदें रहती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री हुई. शुरुआत में उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की खूब तारीफ हुई, लेकिन हाल ही में सामने आए एक सीन ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. हाल ही में शो का एक सीन इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें प्रियंका नागिन के रूप में एक बेईमान पुलिस ऑफिसर को सजा देती नजर आती हैं. इस बीच वो एक लंबा मोनोलॉग बोलती हैं और उसकी गलतियों को गिनाती हैं लेकिन ये कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आया.
सोशल मीडिया पर मिली दोहरी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके डायलॉग को 'ओवरएक्टिंग' और 'क्रिंज' कह दिया. कुछ यूजर्स ने पुराने सीजन की एक्ट्रेसेज को याद करते हुए लिखा कि मौनी रॉय और अदा खान ने नागिन के किरदार को जिस अंदाज में निभाया था, वो बहुत शानदार था. हालांकि प्रियंका इस किरदार में कमजोर लग रही हैं. वहीं कुछ लोगों ने सीन को 'स्कूल असेंबली स्पीच' जैसा बता दिया.













