
नहीं बिक पा रहे थे ये दो खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में एक बोली-एक पोस्ट से अचानक बदल गई जिंदगी
AajTak
आईपीएल 2026 ऑक्शन में जहां करोड़ों की बोलियां और रिकॉर्ड सुर्खियों में रहे, वहीं पृथ्वी शॉ और सरफराज खान की कहानियां सबसे भावुक रहीं. दोनों बल्लेबाज़ शुरुआत में अनसोल्ड रहे, लेकिन एक्सीलरेटेड राउंड में उन्हें नई जिंदगी मिली. पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख में दोबारा अपने साथ जोड़ा, जिससे उनकी ‘घर वापसी’ हुई...
आईपीएल 2026 ऑक्शन में करोड़ों की बारिश, रिकॉर्ड टूटने और बड़े नामों की चर्चा के बीच दो कहानियां ऐसी रहीं, जिन्होंने भावनाओं को छू लिया. पृथ्वी शॉ और सरफराज खान- कभी भारतीय क्रिकेट के भविष्य कहे जाने वाले ये बल्लेबाज इस बार ऑक्शन की शुरुआत में अनसोल्ड रह गए... लेकिन किस्मत को आईपीएल की मेज पर आखिरी शब्द कहने से कौन रोक पाया है?
पृथ्वी शॉ: टूटन, पोस्ट और फिर वापसी
पृथ्वी शॉ का सफर सबसे ज्यादा नाटकीय रहा. 75 लाख के बेस प्राइस पर दो बार नाम आने के बावजूद जब कोई खरीदार नहीं मिला, तो निराशा साफ झलकने लगी. ऑक्शन के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर टूटे दिल का इमोजी डालते हुए लिखा- 'It’s OK.' मानो यह स्वीकार कर लिया हो कि इस बार दरवाजा बंद हो गया.
...लेकिन कुछ ही मिनटों में कहानी पलट गई. एक्सीलरेटेड राउंड में दिल्ली कैपिटल्स- वही टीम जिसके लिए शॉ 2018 से 2024 तक खेल...ने उन्हें 75 लाख में वापस बुला लिया. शॉ ने तुरंत अपनी पुरानी पोस्ट हटाई और डीसी के वेलकम ग्राफिक के साथ लिखा- 'Back to my family.' यह सिर्फ एक खरीद नहीं, बल्कि घर वापसी थी.
26 साल के शॉ हालिया घरेलू सीजन में शानदार लय में रहे हैं.उन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर सुर्खियां बटोरी हैं. दरअसल, पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 141 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में, अगर प्लेट ग्रुप के मैचों को छोड़ दिया जाए, तो यह दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक है. इससे पहले केवल रवि शास्त्री ने 1984-85 सीजन में बड़ौदा के खिलाफ 123 गेंदों में यह कमाल किया था.
ये भी पढ़ें -कभी स्टार, फिर गुमनाम, अब तूफान! क्या 'सहवाग टच' वाली इस पारी से टीम इंडिया में वापसी करेंगे पृथ्वी शॉ?

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











