
नवाज शरीफ को सजा सुनाने की मिली सजा! पाकिस्तान में दो वरिष्ठ जजों ने दिया इस्तीफा
AajTak
पाकिस्तान में एक के बाद एक दो वरिष्ठ जजों ने इस्तीफा दे दिया है. इनमें एक जज वो भी हैं जिनकी निगरानी में नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के केस में दोषी पाया गया था. अब उनके इस्तीफे के बाद नवाज की बेटी मरियम ने मांग की है कि उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. मरियम ने उनपर पाकिस्तान के साथ "अन्याय" करने का आरोप लगाया है.
पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले दो वरिष्ठ जजों ने इस्तीफा दे दिया है. एक के बाद एक दो जजों के इस्तीफे से पाकिस्तान के न्याय सिस्टम में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट है. जजों के इस्तीफे के ठोस कारणों का तो कुछ खुलासा सामने नहीं आया है लेकिन उनके इस्तीफे पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस्तीफा देने वालों में एक जज वो भी हैं जिनकी निगरानी में 2017 में नवाज शरीफ को पनामा पेपर केस में दोषी ठहराया गया था, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री पद त्यागना पड़ा था.
जस्टिस इजाजुल अहसन इसी साल अक्टूबर में पाकिस्तान के अगले चीफ जस्टिस होने वाले थे लेकिन पहले ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया. जस्टिस मजहर अली अकबर नकवी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो कुछ शिकायतों को लेकर अदालती जांच का सामना कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ शिकायतों पर सुनवाई चल रही थी, जब उन्होंने अपना पद छोड़ने का ऐलान किया.
2017 के पनामा पेपर केस में नवाज पाए गए थे दोषी
जस्टिस अहसन उन पांच सदस्यीय बेंच का हिस्सा थे जिसने 2017 में हाई प्रोफाइल पनामा पेपर केस में नवाज शरीफ को दोषी पाया था और उन्हें अयोग्य ठहराया था. उन्हें इस फैसले का मॉनिटरिंग जज बनाया गया था. इस केस में दोषी पाए जाने के बाद नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसी फैसले के तहत पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को आजीवन पीएम बनने पर रोक लगा दी थी. कोर्ट ने नवाज शरीफ को एवेनफील्ड मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई थी. सज़ा उनकी बेटी मरियम नवाज़ और दामाद रिटायर्ड कैप्टन सफ़दर तक बढ़ा दी गई, जिन्हें 7 साल और 1 साल की कैद दी गई थी.
मरियम नवाज ने की 'जवाबदेह' ठहराने की मांग
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने जस्टिस अहसन और जस्टिस नकवी के इस्तीफे पर सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा, "क्या वे मानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट से इस्तीफा देने से वे अपने द्वारा किए गए अन्याय से मुक्त हो जाएंगे?" मरियम नवाज ने आरोप लगाया कि जस्टिस अहसन और जस्टिस नकवी ने पाकिस्तान के साथ "अन्याय" किया है. उन्होंने दोनों जजों को जवाबदेह ठहराने की मांग की. मरियम ने कहा कि अगर चुना हुआ प्रधानमंत्री जांच से गुजर सकता है तो जज सहित किसी भी शख्स को जवाबदेही का सामना करना उचित है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










