
नर्सिंग होम में ड्यूटी पर तैनात था डॉक्टर, दो नाबालिग लड़कों ने गोली मारकर किया मर्डर, टारगेट किलिंग का शक
AajTak
यह वारदात दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके की है. जहां देर रात के वक्त नर्सिंग होम के अंदर एक डॉक्टर को गोली मारकर हत्यारे फरार हो गए. दोनों आरोपी नाबालिग थे, जो इलाज के लिए अस्पताल आए थे. पुलिस को इस मामले में टारगेट किलिंग का शक है.
Unani Doctor Shot Murder in Delhi: राजधानी दिल्ली में एक नर्सिंग होम के अंदर एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को आशंका है कि कत्ल की इस संगीन वारदात को दो नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया है. हालांकि अभी इस मामले की छानबीन की जा रही है.
यह वारदात दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके की है. जहां देर रात के वक्त नर्सिंग होम के अंदर एक डॉक्टर को गोली मारकर हत्यारे फरार हो गए. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी किशोर थे, जो इलाज के लिए आए थे और उन्होंने यूनानी चिकित्सक जावेद अख्तर को रात करीब 1.45 बजे गोली मार दी.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, खड्डा कॉलोनी की एक संकरी गली में तीन बिस्तरों वाला नीमा अस्पताल है. उसी अस्पताल में एक कुर्सी पर यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर की खून से सनी लाश पड़ी थी. उनके सिर से खून बह रहा था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि करीब 16 साल के दो लड़के इस घटना में शामिल हो सकते हैं, जो रात करीब 1 बजे ड्रेसिंग के लिए अस्पताल आए थे.
पुलिस अफसर के मुताबिक, वे दो लड़के थे, जिनमें से एक के पैर के अंगूठे पर पट्टी बंधी थी और वो लड़का एक दिन पहले भी अस्पताल आया था. ड्रेसिंग के बाद दोनों लड़के यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर के केबिन में चले गए थे. फिर वो वहीं पर मौजूद थे.
इसी के कुछ देर बाद, रात को नर्सिंग स्टाफ गजाला परवीन और मोहम्मद कामिल ने गोली चलने की आवाज सुनी. नर्स गजाला परवीन केबिन के अंदर भागी और डॉक्टर जावेद अख्तर को खून से लथपथ हालत में बैठा पाया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया, यह टारगेट किलिंग का मामला प्रतीत होता है, क्योंकि यह बिना उकसावे के किया गया था.
उसी नर्सिंग होम के एक कर्मचारी आबिद ने बताया कि डॉक्टर जावेद अख्तर पिछले दो वर्षों से वहां काम कर रहे थे. उनकी ड्यूटी बुधवार रात 8 बजे शुरू हुई थी. और वह अपने केबिन में मौजूद थे.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










