
नर्सरी में 2 बच्चों ने कर ली थी 'शादी', 18 साल बाद मिले तो...
AajTak
चार साल की उम्र में उन्होंने खेल-खेल में शादी की थी. इसके बाद वो अलग हो गए. लेकिन अब करीब 18 साल बाद कपल की सच में शादी होने जा रही है.
एक कपल की दिलचस्प लव स्टोरी चर्चा में है. दरअसल, जब वो चार साल के थे, तब उन्होंने खेल-खेल में शादी की थी. इसके बाद वो अलग हो गए. लेकिन अब करीब 18 साल बाद कपल की सच में शादी होने जा रही है. वो हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं.
'मेट्रो यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, जेस पीक (Jess Peak) और जो मैथ्यूज (Joe Matthews) ब्रिटेन के Plymouth के रहने वाले हैं. इन दिनों उनकी लव स्टोरी सुर्खियों में है. जेस और मैथ्यूज दोनों अभी 22 साल के हैं. जब वो चार साल के थे और नर्सरी में पढ़ाई करते थे, तब खेल-खेल में उन्होंने आपस में शादी की थी. लेकिन वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि अब सच में उन दोनों की आपस में शादी होने जा रही है.
दरअसल, जेस पीक और जो मैथ्यूज ने बचपन में क्रिसमस पर खेल के दौरान एक 'नकली शादी' रचाई थी. लेकिन जब वो थोड़ा बड़े हुए, तो अपनी-अपनी दुनिया में बिजी हो गए. दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और संपर्क खो दिया. लेकिन उनके जीवन में उस वक्त एक अहम मोड़ आया, जब करीब 18 साल बाद फिर से दोनों की मुलाकात हुई.
एक दूसरे के बारे में सोचता रहता था कपल
मिलने के बाद मैथ्यूज कहती हैं कि अलग होने के बावजूद हम एक दूसरे के बारे में सोचते रहते थे. एक दिन फेसबुक ने हमें मिलवा दिया और चंद दिनों में ही हम फिर से एक दूसरे के करीब आ गए. मैथ्यूज के मुताबिक, एक दिन जेस ने मुझे फेसबुक पर मैसेज किया- 'मुझे लगता है कि आपको याद नहीं है कि मैं कौन हूं?' इसपर मैथ्यूज ने जवाब दिया- 'क्या तुम वही हो जिससे मैंने चार साल की उम्र में शादी की थी?' जैसे ही जेस ने हां में जवाब दिया, मैथ्यूज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
कुछ दिन की चैट के बाद दोनों मिले और जल्द ही शादी की बात फिक्स हो गई. कपल अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वो दोनों पेशे से टीचर हैं. मैथ्यूज कहती हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि जेस से उनकी मुलाकात इस तरह से होगी. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है जैसा मेरा कोई सपना सच हो गया है, मुझे सपनों का राजकुमार मिल गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











