
नरेश सिंह भोक्ता के अपहरण और हत्या के मामले में 9वें आरोपी के खिलाफ NIA की चार्जशीट दाखिल
AajTak
Naresh Singh Bhokta kidnapping murder case: केंद्रीय एजेंसी ने मंगलवार को बिहार के औरंगाबाद जिले के आरोपी गोरा यादव उर्फ अनिल यादव उर्फ गोल्डन जी उर्फ बलवीर के खिलाफ आईपीसी, शस्त्र अधिनियम और यूएपीए (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत अपना तीसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया है.
Naresh Singh Bhokta kidnapping murder case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के नरेश सिंह भोक्ता अपहरण और नृशंस हत्या से संबंधित मामले में मंगलवार को एक और आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. साल 2018 में पुलिस मुखबिर होने के शक में सीपीआई (माओवादी) कैडरों ने नरेश सिंह भोक्ता को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. इससे मामले में नामजद आरोपियों की संख्या नौ हो गई है.
केंद्रीय एजेंसी ने मंगलवार को बिहार के औरंगाबाद जिले के आरोपी गोरा यादव उर्फ अनिल यादव उर्फ गोल्डन जी उर्फ बलवीर के खिलाफ आईपीसी, शस्त्र अधिनियम और यूएपीए (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत अपना तीसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया है. एनआईए ने 4 अगस्त 2023 को गोरा यादव को नृशंस हत्या में सीधे तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. वह एक खूंखार नक्सली कैडर पाया गया, जिसके खिलाफ औरंगाबाद और गया जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 18 मामले दर्ज थे.
शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के कैडरों ने नरेश सिंह का अपहरण कर लिया था. उन्हें औरंगाबाद क्षेत्र में एक तथाकथित जन अदालत में ले जाया गया था, जहां सीपीआई (माओवादी) के सब-जोनल कमांडर नवल भुइया के नेतृत्व में कंगारू कोर्ट ने उनकी हत्या का आदेश दिया था. 2 नवंबर 2018 की रात बधाई बिगहा गांव के पास नरेश सिंह भोक्ता की हत्या कर दी गई थी.
एनआईए ने इस मामले में 24 जून 2022 से जांच शुरू की थी. NIA ने जांच में पाया कि आरोपी गोरा यादव उर्फ अनिल यादव, विनय यादव उर्फ गुरुजी, नवल भुइया उर्फ अर्जुन भुइया, जिलेबिया यादव उर्फ विनय कुमार यादव, रामप्रसाद यादव, अभिजीत यादव, सूबेदार यादव, अभ्यास भुइया और अन्य ने अंजनवा (गया) के जंगल में एक अहम बैठक में भाग लिया था. आरोपी प्रमोद मिश्रा (तत्कालीन सीसीएम) ने जो बैठक बुलाई थी, उसी में नरेश सिंह भोक्ता सहित एसपीओ को खत्म करने का फैसला लिया गया था.
एनआईए को जांच से पता चला कि गोरा यादव सीपीआई (माओवादी) का सदस्य था और संगठन के एसएसी सदस्य संदीप यादव का 'बॉडी कवर' (अंगरक्षक) था. उसने अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर आम लोगों की हत्या करके लोगों और समाज के एक वर्ग में आतंक पैदा करने की कोशिश की थी.
जांच के दौरान, एनआईए ने इस क्रूर हत्या के पीछे की साजिश में पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा सहित शीर्ष सीपीआई (माओवादी) कमांडरों की संलिप्तता का खुलासा किया, जो राज्य के ख़िलाफ़ 'पीपुल्स वार' की झूठी विचारधारा का प्रचार करते हुए आम लोगों को आतंकित करने के लिए प्रतिबद्ध थे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








