
नरेंद्र गिरि केस: अखिलेश ने की न्यायिक जांच की मांग, साध्वी प्रज्ञा-नाना पटोले ने भी उठाए सवाल
AajTak
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में यूपी पुलिस की जांच जारी है. इस मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, कई नेताओं ने भी अब जांच की मांग की है.
Narendra Giri Suicide Case: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद मंगलवार को प्रयागराज में उनके अंतिम दर्शन किए गए. सोमवार को मठ में अपने कमरे में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला था, इस मामले की जांच पुलिस करने में जुटी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज पहुंच महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी न्यायिक जांच की मांग की. इनके अलावा कई अन्य नेताओं ने अपनी राय भी रखी है. सीएम योगी बोले- दोषी को मिलेगी सज़ा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात की. सीएम योगी ने कहा कि नरेंद्र गिरि के निधन से हम सभी दुखी हैं. साल 2019 के प्रयागराज कुंभ के दौरान नरेंद्र गिरि की ओर से पूरा सहयोग दिया गया था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल की घटना को लेकर पुलिस की एक टीम जांच कर रही है, एडीजी जोन, आईजी रेंज समेत अन्य अधिकारी मिलकर जांच में जुटे हैं. एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा और दोषी अवश्य सज़ा पाएगा. सीएम बोले कि संवेदनशील मामले में अनावश्यक बयानबाजी से बचें, जांच एजेंसी को काम करने दें और जो दोषी है उसे सजा दी जाएगी. सीएम योगी ने बताया कि बुधवार को नरेंद्र गिरि का पोस्टमॉर्टम होगा, उसी के बाद समाधि दी जाएगी. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस मामले को लेकर कहा कि अगर ज़रूरत पड़ती है, तो सीबीआई जांच भी करवाई जाएगी. सिटिंग जज से करवाई जाए जांच: अखिलेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि जी के निधन का काफी अफसोस है, उन्होंने हमेशा साधु-संतों को जोड़ने का काम किया. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे क्या कारण हैं, इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि सिटिंग जज की अगुवाई में जांच होनी चाहिए, नरेंद्र गिरि जी को क्या दिक्कत थी, उनकी ज़मीन कौन ले रहा था हर चीज की जांच होनी चाहिए. अखिलेश ने कहा कि लोगों का कहना है कि उनकी ज़मीन पर भी बुलडोज़र चलने जा रहा था, सच्चाई क्या है?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










